नई दिल्ली: सनी देओल आज 58 वर्ष के हो गए हैं। 19 अक्टूबर, 1956 को लुधियाना, पंजाब में जन्में सनी देओल का नाम पहले अजय सिंह देओल था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में गदर, बोर्डर, घातक और जिद्दी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। सनी को उनके दमदार अभिनय और खासतौर पर डायलॉग डिलिवरी के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने लगातार दो दशक तक बॉलीवुड में कई एक्शन फिल्में दी हैं और किसी मायने में वो अपने पिता धर्मेंद्र से कम लोकप्रिय नहीं हैं। अभिनय के अलावा वह निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। भाई बॉबी देओल और उर्मिला मातोंडकर के साथ आई उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ का उन्होंने ही निर्देशन किया था, लेकिन फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
इसे भी पढ़े:- सनी देओल के जन्मदिन पर लॉन्च हुआ 'घायल वंस अगेन' का लोगो
अब एक बार फिर से सनी फिल्म ‘घयाल वंस अगेन’ के साथ डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर से वह अपने दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीन्स को लेकर तैयार है।
खबरों के अनुसार सनी इस फिल्म में मुबंई को एक अलग ही शहर के रुप में दिखाएंगे। सनी की इस फिल्म को उनके पिता धर्मेंद्र ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। सनी देयोल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले वर्ष 2016 तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।
बहरहाल आज सनी देओल के 58वें जन्मदिन पर आपके सामने पेश हैं उनके 10 दमदार डायलॉग्स-
Latest Bollywood News