1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल के जन्मदिन पर लॉन्च हुआ 'घायल वंस अगेन' का लोगो

सनी देओल के जन्मदिन पर लॉन्च हुआ 'घायल वंस अगेन' का लोगो

 Published : Oct 19, 2015 12:51 pm IST,  Updated : Oct 19, 2015 12:56 pm IST

नई दिल्ली: अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में ‘गदर’ मचाने वाले अभिनेता सनी दोओल का आज 58वां जन्मदिन है और इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ का लोगो भी लॉन्च हुआ है।

सनी देओल के जन्मदिन पर...- India TV Hindi
सनी देओल के जन्मदिन पर लॉन्च हुआ 'घायल वंस अगेन' का लोगो

नई दिल्ली: अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में ‘गदर’ मचाने वाले अभिनेता सनी दोओल का आज 58वां जन्मदिन है और इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ का लोगो भी लॉन्च हुआ है। फिल्म में लेखक और निर्देशक खुद सनी देओल हैं वहीं उनके पिता धर्मेंद्र फिल्म के सह-निर्माता हैं। 1990 में आई ‘घायल’ में सनी के अलाव मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी, राज बब्बर मुख्य किरदार में थे।

अगले साल रिलीज हो रही फिल्म में तिस्का चोपड़ा, ओम पुरी और सोहा अली खान नजर आएंगे। फिल्म ‘दिल्लगी’ के बाद ‘घायल वंस अगेन’ सनी देओल की निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म हैं।

ये भी पढ़ें- घायल रिटर्न्स का सलमान खान और शाहरुख खान से ये है कनेक्शन

फिल्म का टीजर इस दीवाली सिनेमाघरों में दस्तक दे रही सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के साथ रिलीज होगा। वहीं इसका पूरा ट्रेलर दिसम्बर में रिलीज हो रही शाहरुख खान की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ अटैच किया जाएगा।

फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होगी। नीचे वीडियो में देखिए फिल्म का लोगो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन