1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घायल रिटर्न्स का सलमान खान और शाहरुख खान से ये है कनेक्शन

घायल रिटर्न्स का सलमान खान और शाहरुख खान से ये है कनेक्शन

 Written By: PTI
 Published : Oct 07, 2015 11:57 am IST,  Updated : Oct 07, 2015 12:03 pm IST

मुंबई: काफी समय से सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'घायल रिटर्न्स' की रिलीज लगातार टल रही है लेकिन आखिरकार अब ये सिनेमाघरों में अगले साल जनवरी में आएगी। उससे पहले हमें फिल्म का

घायल रिटर्न्स का...- India TV Hindi
घायल रिटर्न्स का सलमान खान और शाहरुख खान से ये है कनेक्शन

मुंबई: काफी समय से सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'घायल रिटर्न्स' की रिलीज लगातार टल रही है लेकिन आखिरकार अब ये सिनेमाघरों में अगले साल जनवरी में आएगी। उससे पहले हमें फिल्म का सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो और शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले से एक छोटा सा कनेक्शन मालूम चला है और वो ये है कि 'घायल रिटर्न्स' का टीजर और ट्रेलर इन दोनों फिल्मों के साथ ही रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- सलमान की प्रेम रतम धन पायो ने तोड़ा बजरंगी भाईजान, बाहुबली, ब्रदर्स का रिकॉर्ड

जी हां, सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो इस दिवाली बॉक्स आफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है लेकिन इसके साथ ही एक और धमाका होगा। सनी देओल की घायल रिटर्न्स का टीजर सलमान की प्रेम रतन धन पायो के साथ रिलीज किया जाएगा वहीं क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हो रही किंग खान की फिल्म दिलवाले के साथ उस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

निर्माता सुनील सैनी ने पीटीआई भाषा से कहा, "घायल रिटर्न्स का टीजर 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ आएगा और फिल्म का ट्रेलर रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' के साथ आने की उम्मीद हैं।"

प्रेम रतन धन पायो और घायल रिटर्न्स दोनों फिल्में पहले इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में घायल रिटर्न्स की रिलीज को एक माह आगे बढ़ाकर अगले साल जनवरी कर दिया गया। टीजर और ट्रेलर के अलावा फिल्म के निर्माता घायल रिटर्न्स का लोगो भी जारी करेंगे।

घायल रिटन्र्स 1990 में आई सनी देओल की घायल का सीक्वेल है। फिल्म 15 जनवरी 2016 को बड़े पर्दे पर आएगी। घायल रिटर्न्स में सनी देओल, सोहा अली खान के अलावा ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा जैसे सितारे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन