मुंबई: सनी लियोनी को आमिर खान और बॉलीवुड के अन्य सितारों का जिस तरह से समर्थन मिला हैं,उससे वह भावुक हो गई है और एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि मैं अब भी हैरान हूं,आमिर और मैं साथ काम करें या ना करें लेकिन मैं हमेशा उनकी प्रशंसक बनी रहूंगी।
इसे भी पढ़े:सनी लियोनी के पति ने दिया चौंकाने वाला बयान
गौरतलब है कि मीडिया में पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान तीखे सवालों का सामना करने वाली सनी लियोनी को आमिर खान का जबरदस्त समर्थन मिला है। साक्षात्कार पर आमिर से मिले समर्थन को लेकर सनी ने कहा कि मैं अभी भी उस पर यकीन नहीं कर पाई हूं जो उन्होंने कहा। मैं अब भी हैरान हूं। हम साथ काम करें या नहीं, लेकिन मैं हमेशा उनकी प्रशंसक रहूंगी। मुझे खुद भी लगा कि साक्षात्कार गलत तरीके से लिया गया, लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि सेलेब्रिटीज ने इस मामले में मेरा पूरा साथ दिया"।
आमिर ने ट्वीट किया था, "सनी मुझे तुम्हारे साथ काम करके खुशी होगी। मुझे तुम्हारे अतीत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है, जैसा कि साक्षात्कार लेने वाले ने कहा था। खुश रहो।"
इस ट्वीट का जवाब देते हुए सनी ने सबको धन्यवाद करते हुए बेहद भावुक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में सनी ने ये 5 बातें कहीं:
1.इंटरव्यू के समय मन में क्या चल रहा था: सनी ने कहा कि वो उन लोगों में से नहीं हैं जो इंटरव्यू को बीच में ही छोड़ कर चली जाएं। इंटरव्यू के दौरान मुझे लगा कि जो हो रहा है वो सही नहीं है। मैं बिल्कुल अकेला महसूस कर रही थी...मेरी मदद के लिए कोई नहीं था।इसलिए इंटरव्यू खत्म होते ही मेने डेनियल को कॉल किया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसे सवालों का सामना करना पड़ेगा। यह बहुत निंदनीय था।
अगली स्लाइड में जानिए इंटरव्यू बीच में छोड़े जाने के सवाल पर सनी ने क्या दी प्रतिक्रिया:-
Latest Bollywood News