1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी के पति ने दिया चौंकाने वाला बयान

सनी लियोनी के पति ने दिया चौंकाने वाला बयान

 Published : Jan 22, 2016 02:40 pm IST,  Updated : Jan 22, 2016 02:40 pm IST

सनी से इंटरव्‍यू के दौरान कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जिससे लगा कि उन्‍हें नीचा और कमतर दिखाने की कोशिश की जा रही है।

sunny leone- India TV Hindi
sunny leone

मुंबई:बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी के हाल ही में एक इंटरव्यू से पूरा बॉलीवुड भड़क गया था। गौरतलब है कि अपनी आगामी फिल्म 'मस्तीजादे' के प्रमोशन के लिए सनी एक न्यूज़ चैनल में इंटरव्यू के लिए पहुंची थी, जहां सनी से इंटरव्‍यू के दौरान कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जिससे लगा कि उन्‍हें नीचा और कमतर दिखाने की कोशिश की जा रही है।  लेकिन सनी ने जिस अंदाज में जवाब दिया उसकी तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। आमिर खान ने भी सनी लियोनी का समर्थन करते हुए कहा था कि मुझे आपके साथ काम करके खुशी होगी। लेकिन सनी लियोनी के पूरे विवाद पर अब उनके पति डेनियल वेबर भी कूद पड़े है और उन्‍होंने दमदार अंदाज में सनी लियोनी का समर्थन करते हुए अपनी पत्‍नी की हाजिर जवाबी की तारीफ की है।

इसे भी पढ़े:सनी लियोन पर तीखे सवाल से भड़का बॉलीवुड, जानिए क्‍या है विवाद?

सनी लियोनी को बताया रियल लाइफ की चैंपियन

इस इंटरव्यू के बारे में जब सनी के पति डेनियल वेबर से पूछा गया जो की खुद एक पत्रकार है,उनका कहना था कि 'उन्हें इस बात की बहुत ख़ुशी है कि सनी उनकी पत्नी है। उनका कहना था जिस तरह से सनी ने हालत को काबू में किया वह सरहाने योग्य है।'

डेनियल ने कहा कि 'मेरी पत्नी असल में चैंपियन है। असल में लोग उसे जितना जानते है वह उससे ज्यादा मजबूत है। हालंकि मैं उन्हें थोड़ा ज्यादा जनता हूँ क्योंकि हम दोनों आपस में बहुत कुछ पर्सनल बातें शेयर करते हैं।

अगली स्‍लाइड में देखिये सनी लियोनी के पति ने दिया चौंकाने वाला बयान:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन