A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शादी के Plans किए रिवील

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शादी के Plans किए रिवील

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया के सामने बात ही नहीं करना चाहते। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो खुलकर दुनिया के सामने अपनी

सुशांत सिंह राजपूत ने...- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शादी के Plans किए रिवील

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में मीडिया के सामने बात ही नहीं करना चाहते। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो खुलकर दुनिया के सामने अपनी बाते करते हैं और उनमे से एक हैं सुशांत सिंह राजपूत। वह अपनी निजी जिंदगी और अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में हमेशा ही मीडिया के सामने बेझिझक बाते करते हैं फिर चाहें बात उनके लिव इन में रहने की हो या उन्हें प्रपोज करने की। सुशांत ने इसे लोगों के सामने खुलकर स्वीकारा है।

ये भी पढ़ें- एम एस धोनी की बायोपिक में सुशांत के साथ आलिया भट्ट नहीं, ये अभिनेत्री आएंगी नजर

सुशांत ने अब अपने फैंस को एक खुशखबरी देने की योजना बना ली है। दरअसल हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अंकिता से शादी को लेकर बहुत सी बातें की। उन्होंने बताया कि अंकिता हमेशा से ही ग्रैंड तरीके से शादी करना चाहती हैं लेकिन सुशांत है कि अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से काफी व्यस्त हैं। और इसी कारण वह अंकिता से अगले साल ही शादी कर पाएंगे। इसके अलावा उनके पास और कोई रास्ता भी नहीं है। वह चाहते हैं कि उनकी शादी आराम से और बिना किसी टेंशन के हो ताकि वह इसका पूरा मजा ले सकें।

इसके बाद सुशांत ने बताया उन्होंने अंकिता से कहा हैं कि शादी के बाद वह अभिनय करना छोड़ देंगे क्योंकि इससे उनकी फीमेल फैंस कम हो जाएगी और अगर ऐसा हो गया तो वह एक्टिंग नहीं करेंगे। हालांकि यह सब उन्होंने मजाक में ही कहा था।

सुशांत और अंकिता की मुलाकात जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में हुई थी। दोनों इस सीरियल में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

अगली स्लाइड में देखें अकिंता और सुशांत की तस्वीर:-

Latest Bollywood News