नई दिल्लीः काफी समय से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक पर कई नए डेवेलपमेंट होते हुए देखे गए लेकिन इस बार कुछ खास है। फिल्म में साक्षी धोनी का किरदार निभाने वाली आलिया भट्ट की जगह किसी और अभिनेत्री ने ले ली है।
फिल्म 'फुगली' तो आपको याद होगी जिसमें अक्षय कुमार और सलमान खान ने एक स्पेशल आइटम नंबर किया था। उस फिल्म की मुख्य अदाकारा कियारा आडवानी को ये रोल ऑफर किया गया है।
वैसे कियारा की यहां तक की राह इतनी आसान नहीं थी। उन्होंने कई ऑडीशन दिए और तीन महीने तक अंतिम अंजाम का इंतजार किया और आखिरकार उन्होंने बाजी मार ली।
फिल्म से जुड़े एक अधिकारी ने एक इंटरव्यू में कहा, "कियारा आडवानी का ऑडिशन कमाल का था। सुशांत के साथ रिहर्सल के वक्त उनकी केमेस्ट्री ने उन्हें ये रोल दिलवाया। कियारा लगातार रिहर्सल कर रही हैं ताकी वो साक्षी की तरह दिख सके और उन्हें ठीक से पर्दे पर दर्शा सके।"

आगे भी पढ़ें-