A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WEDDING ALBUM: ‘तारक मेहता..’ की दिशा वाकाणी ने की शादी

WEDDING ALBUM: ‘तारक मेहता..’ की दिशा वाकाणी ने की शादी

नई दिल्ली: हाथों में मेहंदी, माथे पे टीका, लाल जोड़े में सजी दिशा वाकाणी बन गई मयूर की दुल्हनियां। जी हां, सब टीवी लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की 'दया बेन' आखिरकार रियल

WEDDING ALBUM: ‘तारक मेहता..’ की...- India TV Hindi
WEDDING ALBUM: ‘तारक मेहता..’ की दिशा वाकाणी ने की शादी

नई दिल्ली: हाथों में मेहंदी, माथे पे टीका, लाल जोड़े में सजी दिशा वाकाणी बन गई मयूर की दुल्हनियां। जी हां, सब टीवी लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की 'दया बेन' आखिरकार रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध गई है। एक शांत समारोह में दिशा ने अपने चार्टेड अकाउंटेंट ब्वॉएफ्रैंड मयूर के साथ आज शादी कर ली है।

ये भी पढ़ें- देखिए हरभजन सिंह-गीता बसरा के रिसेप्शन की तस्वीरें

दूल्हा बने मयूर बरात लेकर दिशा के द्वार पर पहुंचे और दिशा की बड़ी बहन खुशाली और बाकी फैमिली मेंबर्स ने उनका स्वागत किया। लांल रंग के लेंहगे और भारी ज्वैलरी पहनी हुईं दिशा बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

पहले खबरे थीं कि दिशा अहमदाबाद में सात फेरे लेंगी, लेकिन उन्होंने मुंबई के ओशीवारा में ही आज शादी कर ली। घर वालों के अलावा इस शादी में किसी टेलीवजन सितारे को इनवाइट नहीं किया गया था। दूल्हा दुल्हन के परिवार वाले के अलावा केवल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी इस शादी में मौजूद थे।

शादी न सही, लेकिन दिशा ने अपने शो के सह-कलाकारों के लिए कुछ खास प्लान किया है। दिशा ने 26 नंवबर को जूहू के एक होटल में रिसेप्शन रखा है जिसमें उन्होंने सभी को इनवाइट किया है।

दिशा हमें भी 26 नवंबर का इंतज़ार रहेगा क्योंकि तभी आप अपने पति संग हम सबसे रूबरू होंगी। चलिए हम सबकी यही विश है कि सदा बनी रहे आपकी और मयूर की जोड़ी।

दिशा ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर कि फिल्म देवदास और जोधा अकबर में वो काम कर चुकी हैं।

आगे देखिए दिशा का वेडिंग एल्बम-

Latest Bollywood News