1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरभजन-गीता रिसेप्शन PICS: नेता, क्रिकेटर और सेलीब्रिटीज से जगमगा उठा होटल ताज

हरभजन-गीता रिसेप्शन PICS: नेता, क्रिकेटर और सेलीब्रिटीज से जगमगा उठा होटल ताज

 Published : Nov 01, 2015 09:00 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 04:52 pm IST

नई दिल्ली- गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी के बाद जश्न का दौर अब भी जारी है। होटल ताज में रखी गई रिसेप्शन पार्टी में राजनीति, सिनेमा और खेल जगत के कई दिग्गज नजर

देखिए हरभजन सिंह-गीता...- India TV Hindi
देखिए हरभजन सिंह-गीता बसरा के रिसेप्शन की तस्वीरें

नई दिल्ली- गीता बसरा और हरभजन सिंह की शादी के बाद जश्न का दौर अब भी जारी है। होटल ताज में रखी गई रिसेप्शन पार्टी में राजनीति, सिनेमा और खेल जगत के कई दिग्गज नजर आए। गीता ने इस मौके पर नीले रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं हरभजन ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहन रखी थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिसेप्शन में मौजूद दिखे।

भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना के साथ यहां पर आने वाले पहले मेहमान बने। इनके बाद आर अश्विन भी अपनी पत्नी प्रीति के साथ यहां आते हुए दिखे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी यहां आए।

ये भी पढ़ें- 10 तस्वीरों में देखिए हरभजन सिंह-गीता बसरा की कैसे हुई शादी

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हरभजन-गीता के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। अंजिक्य रहाणे वाइफ राधिका के साथ दिखे वहीं आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा के साथ ताज होटल पहुंचे।

बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा भी गेस्ट लिस्ट में थे। वहीं इससे पहले भज्जी और गीता ने कुछ खास मेहमानों के लिए कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया था। इसमें कई जाने-माने चेहरे देखने को मिले। विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और शिखर धवन इसमें मुख्य आकर्षण थे।

Bhajji

भज्जी औऱ बसरा दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। दोनों ने 29 नवम्बर को जालंधर के एक गुरुद्वारे में परिवार वालों के बीच शादी की। जहां गीता सेलेब्रिटी डिजाइनर अर्चना कोच्चर द्वारा डिजाइन किए गए लाल रंग के लेहंगे में बेइंतहा खूबसूरत दिख रही थीं वहीं हरभजन सफेद रंग की शेरवनी और लाल रंग की पगड़ी पहने काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।अगली स्लाइड से देखिए रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी की सभी तस्वीरे-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन