1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

फतेहपुर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 24, 2026 07:50 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 08:04 pm IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने बेटे और बहू को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। इस घटना में बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Father Injured Son And daughter in law- India TV Hindi
गोली लगने से घायल बेटा और बहू। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में एक पिता ने अपने बेटे और बहू को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। पिता के इस खतरनाक कदम को उठाने के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है जिसमें गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए बेटा और बहू दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया जिसमें पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।

आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में हुए इस पारिवारिक विवाद में पिता द्वारा उठाए गए कदम ने हर किसी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि घर में किसी विवाद के दौरान आरोपी पिता रामखेलावन ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से बेटे अवनीश और बहू मनीषा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिवार के साथ गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जिसमें गांव वालों ने दोनों घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसमें घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू करने के साथ कई जगहों पर दबिश भी दी है।

वारदात में इस्तेमाल असलहे को पुलिस ने किया बरामद

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए असलहे को भी बरामद कर लिया है। वहीं इस घटना को लेकर फतेहपुर पुलिस अधिकारी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि हमारी पीआरवी को सुबह 10 बजे इस मामले की सूचना मिली और मौके पर तुरंत पहुंची जिसमें बहू को पेट पर गोली लगी है तो वहीं बेटे को हाथ में गोली लगी है। दोनों को पहले सीएचसी पहुंचाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

फतेहपुर से उमेश चन्द्रा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

यूपी: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग भाई ने अपने बड़े भाई-भाभी और 3 साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या की

गाजियाबाद: बिल्डर के ऑफिस के बाहर बदमाशों ने चलाई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।