नई दिल्ली- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा ने उम्मीद के मुताबिक कमाई न की हो, लेकिन इसने फिर भी सम्मानजनक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताहांत में 7.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर कुल 61.23 करोड़ का नेट बिजनेस किया है।
ये भी पढ़ें- तमाशा ने कमाए 53 करोड़, हेट स्टोरी 3 के खराब प्रदर्शन से मिलेगा फायदा
फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए बताया, “तमाशा शुक्र 1.72 करोड़, शनि 2.84 करोड़, रवि 3.21 करोड़ – कुल कमाई 61.23 करोड़”
इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही हैं और ऐसे में इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म साथ ही विशाल पांड्या की हेट स्टोरी 3 को भी फायदा पहुंच सकता है।
करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, शरमन जोशी और डेसी शाह स्टारर इस हेट स्टोरी ने अपने पहले चार दिनों में 31.22 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया हैं। तरण आदर्श लिखते हैं, “हेट स्टोरी 3 का कलेक्शन सोमवार को भी शानदार रहा है। शुक्र 9.72 करोड़, शनि 8.05 करोड़, रवि 9.05 करोड़, सोम 4.40 करोड़, कुल 31.22 करोड़।”
रणबीर कपूर वैसे चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद उनको आखिरकार सफलता हासिल हो गई है। बेशरम, रॉए और बॉम्बे वेल्वेट के साथ उन्होंने फ्लॉप की हैट्रिक लगाई थी, लेकिन तमाशा के साथ उन्होंने वापसी की है और उम्मीद है कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
वहीं हेट स्टोरी 3 अपनी टारगेट ऑडियन्स को रुझाने में कामयाब दिख रही है। जरीन खान और डेसी शाह ने फिल्म से अपनी छवि में बदलाव किया है और आने वाले दिनों में ये उनके करियर में कारगर साबित हो सकता है।