नई दिल्ली- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा का पहला हफ्ता सफल रहा है। अपने पहले वीकेंड में फिल्म ने 38.23 करोड़ का नेट बिजनेस किया था। इतनी कमाई करने वाली ये साल की आंठवी बेस्ट फिल्म बन थी। एक हफ्ते में फिल्म ने 53.46 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। मजह 2000 स्क्रीन्स से इतना कलेक्शन होना काबिल-ए-तारीफ।
ये भी पढ़ें- 5 बातें जो रणबीर-दीपिका की ‘तमाशा’ को बनाती हैं खास
फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “शक्र 10.94 करोड़, शनि 13.17, रवि 14.12 करोड़, सोम 5.07 करोड़, मंगल 4.07, बुध 3.32 करोड़, गुरु 2.77 करोड़- कुल 53.46 करोड़।”

तरण ने ये भी बताया कि मल्टीप्लेक्सेस में फिल्म ने अच्छा मुनाफा कमाया। लेकिन अब ये देखना पड़ेगा की क्या तमाशा दूसरे हफ्ते में ही ऐसा कर पाएगी, खासकर उन जगहों पर जहां इसने अच्छा बिजनेस किया है।
फिल्म की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म को देखने का मुख्य कारण रणबीर और दीपिका ही बताए जा रहे हैं। वैसे आज हेट स्टोरी 3 भी रिलीज हो गई है और समीक्षकों ने फिल्म की बुराई में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
ऐसे में तमाशा के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है इस हफ्ते अपना जादू बरकरार रखने का, हालांकि सेक्स कंटेंट की वजह से एक वर्ग की पहली पसंद ‘हेट स्टोरी 3’ ही होगी।
बताया जा रहा है करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी, जरीन खान, देजी शाह जैसे सितारों से सजी ये फिल्म सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं जहां तमाशा अपना जादू बिखेरने में नकामयाब रही है।