1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 बातें जो रणबीर-दीपिका की ‘तमाशा’ को बनाती हैं खास

5 बातें जो रणबीर-दीपिका की ‘तमाशा’ को बनाती हैं खास

 Published : Nov 27, 2015 06:52 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 07:20 pm IST

नई दिल्ली:- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था और आखिर उनका ये इंतजार

5 बातें जो रणबीर-दीपिका...- India TV Hindi
5 बातें जो रणबीर-दीपिका की ‘तमाशा’ को बनाती हैं खास

नई दिल्ली:- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था और आखिर उनका ये इंतजार आज खत्म हो ही गया। 

फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों में इसे देखने के लिए उत्सुकता बढ़ा दी थी। और जैसे कि उम्मीद थी फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब दिख रही है।

इसे भी पढ़े:- तमाशा फिल्म रिव्यू: रणबीर-दीपिका की केमेस्ट्री बनाती है फिल्म को जानदार

रणबीर और दीपिका की पिछली फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को उठाकर देखा जाए तो उनकी कमेस्ट्री सबसे बड़ी वजह थी उस फिल्म को देखने की। लेकिन सह-कलाकारों के जमावड़े की वजह से उसे एक फुल-फ्लेज्ड रणबीर और दीपिका की फिल्म नहीं माना गया। तमाशा उस शिकायत को दूर करती है।

इसके अलावा इम्तियाज अली की जोड़ी रणबीर और दीपिका दोनों के ही साथ फिल्म 'रॉकस्टार' और 'लव आज कल' में हिट रही थी। इन तीनों का साथ में आना एक डेड्ली कॉम्बो है जो फिल्म देखने के बाद आपको पता चलेगा।

फिल्म को देखने के बाद हमने कुछ पांच वजहें निकाली है जिसके कारण ये साल की पसंदीदा फिल्मों में से एक बनती है-

india tv

1. अभिनय:- रणबीर की पिछली फिल्मों 'बॉम्बे वेलवेट', 'बेशर्म' और 'रॉय' के पर्दे पर असफल होने के बाद कहा जा सकता है कि इस फिल्म में हम एक फिर से उसी रणबीर को वापस पाते हैं जो 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' में था। फिल्म के कई सीन्स में वो अपने अभिनय का लोहा मनवाते हैं खासकर इंटरवल के बाद जब वो एक निराश मीडियोकर सर्विसमैन के किरदार में ढ़लते हैं। उन्हें देखकर ये एहसास होता है कि वो कितने बेताब थे फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ने के लिए। दीपिका के अभिनय के बारे में बात करें तो वह अपनी हर फिल्म में बेहतरीन प्रफोर्म करती ही हैं जिसके कारण उन्होंने आज खुद को टॉप हिरोइन की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इस फिल्म में भी उन्होंने उन्होंने साबित किया है कि अगर रणबीर फिर से अपनी बेहतरीन अदाकारी में वापिस आए हैं तो वह भी उनसे कुछ कम नहीं हैं पूरी फिल्म में दीपिका ने बखूबी पर्दे पर रणबीर का साथ निभाया।

अगली स्लाइड में देखिए और क्या वजह 'तमाशा' को बनाती हैं खास:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन