A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 Special: इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

2015 Special: इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में दर्जनों फिल्में रिलीज हुई। कुछ फिल्मों ने पर्दे पर उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया तो कुछ काफी निराशाजनक रहीं।

bahubal bajrangi- India TV Hindi
bahubal bajrangi

नई दिल्ली:- हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में दर्जनों फिल्में रिलीज हुई। कुछ फिल्मों ने पर्दे पर उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया तो कुछ काफी निराशाजनक रहीं और कुछ फिल्में ऐसी भी रही जो जिंदगी की सच्चाई बयां कर गईं। लेकिन बॉक्स ऑफिस को उठाकर देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले इस साल का बिजनेस काफी कम रहा। पिछले साल जहां हमने 'पीके', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'किक', 'बैंग बैंग', 'जय हो', 'सिंघम रिटर्नस', '2 स्टेट्स' और 'मैरी कॉम' जैसी बेहतरीन फिल्में देखी वहीं इस साल हालांकि बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छो़ड़ी है, लेकिन बॉक्स आफिस पर इनका जादू थोड़ा फीका रहा।

इसे भी पढ़े:- 2015 special: ये रहे इस साल के बड़े विवाद

वैसे साल के अंत में रिलीज हो रही शाहरुख खान की 'दिलवाले' और रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदे हैं। और कयासे लगाई जा रही हैं कि ये दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोना उगलेंगी। लेकिन उसके लिए हमें इंतजार करना पड़ेगा।

तब तक के लिए हम आपके सामने बॉलीवुड की ऐसी कुछ फिल्मों को पेश कर रहे हैं जिन्होंने इस साल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर-

bajrangi bhaijaan

1. बजरंगी भाईजान: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज होने से पहले ही कई विवादों में फंस गई थी। लेकिन फिल्म के कलाकरों और बेहतरीन कहानी ने लोगों को इसकी सराहना करने पर मजबूर कर दिया। फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अच्छी खासी कमाई की थी और अगर सिर्फ भारत में के ही इसके कलेक्शन की बात करें तो इसने 320 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया था।

Latest Bollywood News