2. प्रेम रतन धन पायो: सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को फिल्म समीक्षकों से तो खराब रिस्पांस ही मिला था। लेकिन दिवाली के मौके पर रिलीज हुइ इस पारिवारिक फिल्म को आम जनता ने काफी पसंद किया और जब फिल्म में सलमान खान हो तो किसी भी प्रतिक्रिया से किसी को क्या फर्क पड़ता है। सलमान खान का तो नाम ही काफी है लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक लोगों में फिल्म के लिए उत्साह देखने को मिला। इस फिल्म ने पूरे देशभर में 210 करोड़ रुपए की कमाई कर एक बार फिर से बाकी सभी फिल्मों को पछाड़ दिया।
Latest Bollywood News