नई दिल्ली: मॉडल और टीवी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने यामहा फेसकिनो मिस डिवा 2015 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उर्वशी अब मिस यूनिवर्स 2015 की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनके अलावा बेंगलूर की नताशा अस्सादी ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं औरंगाबाद की नवेली देशमुख दूसरे स्थान पर रहीं।
उत्तराखंड की 21 वर्षीय उर्वशी ने वर्ष 2013 में सन्नी देओल स्टारर ‘सिंह साब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। मिस इंडिया के चयनकर्ताओं के रूप में अदाकारा कंगना रानौत, इरफान, लारा दत्त, निर्देशक विकास बहल और डिजाइनर जोड़ी शांतनु-निखिल शामिल थे।
ये भी पढ़ें- कंगना रनाउत ने अपनी शादी की प्लैनिंग रिवील की
शो को होस्ट सायरस साहेकार ने किया था वहीं सलमान यूसुफ खान, अली अवराम, आशा भट, गुरमीत चौधरी और अलंकृता सहाय ने अपनी धमाकेदार पर्फारमेंस से समां बांध था।
यामहा फेसकिनो मिस डिवा 2015 के लिए पूरे देश से दस हजार से ज्यादा महिलाओं ने एंट्री की थी। टीम ने करीब 10 शहरों में ऑडिशन किए थे लेकिन सिर्फ 16 महिलाएं ही प्रतियेगिता के आखिर में पहुंच पाईं।
फिनाले में 5 प्रतिभागियों को एलीमिनेट करने के बाद 11 फाइनलिस्ट ने कम्पीट किया। एलीमिनेशन राउंड के दौरान कई सेलेब्रिटी जज जैसे सोहा अली खान, यमी गौतम, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, जाएद खान, मौजूद थे।
Latest Bollywood News