1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनाउत ने अपनी शादी की प्लैनिंग रिवील की

कंगना रनाउत ने अपनी शादी की प्लैनिंग रिवील की

 Published : Sep 21, 2015 02:39 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 03:34 pm IST

नई दिल्ली- बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनाउत भले ही पिछले काफी समय से अपने शादी की बातों को दरकिनार करती रही हों लेकिन इस बार उन्होंने इसपर खुलकर बात की हैं। हाल ही दिए गए

कंगना रनाउत ने अपनी...- India TV Hindi
कंगना रनाउत ने अपनी शादी की प्लैनिंग रिवील की

नई दिल्ली- बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनाउत भले ही पिछले काफी समय से अपने शादी की बातों को दरकिनार करती रही हों लेकिन इस बार उन्होंने इसपर खुलकर बात की हैं। हाल ही दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि वो दो साल बाद शादी करने के बाद सेटल हो जाना चाहती हैं हालांकि वो किससे शादी करेंगी उस पर उन्होंने चुप्पी साधी रखी। कंगना ने कहा, 'हां, शादी तो मुझे करनी ही है, आज नहीं तो कल, अभी मैं 28 साल की हूं, 30 साल की होने से पहले हर हाल में मैं शादी कर लूंगी, यानी 2017 तक मैं जरूर मैरिड हो जाऊंगी।'

अपने जीवन साथी के सवाल पर कंगना ने बड़ा ही सटीक जवाब देते हुए कहा, 'अगर ये सब बता दूंगी तो फिर आप उसका नाम पूछेंगे, उसके बाद शादी में क्या कपड़े पहनेंगी... वगैरह- वगैरह, सब पूछने लगेंगे।' इसलिए कंगना ने ये बताने से साफ इंकार कर दिया कि वह किससे शादी करेंगी। उस लकी इंसान के बारे में कंगना का कहना था, “अभी मेरी जिंदगी में कोई नहीं है। मैं बिल्कुल अकेली हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं लोगों के साथ डेट करने के लिए खाली हूं। मेरी प्रतिबद्धता मेरी फिल्मों और किरदारों को लेकर है। किसी रिश्ते में रहना एक बड़ा काम है और मैं किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करना चाहती।’’

ये भी पढ़ें- कट्टी बट्टी फिल्म रिव्यू

पिछले शुक्रवार कंगना की फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसने 2 दिनों में केवल 10.76 करोड़ ही कमाए हैं वहीं साल के मध्य में आई उनकी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन