A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों सड़क पर NUDE दौड़ पड़े वीर दास?

क्यों सड़क पर NUDE दौड़ पड़े वीर दास?

बॉलीवु़ड की आगामी फिल्म 'मस्तीजादे' हर रोज एक नया कारनामा सामने ला रही है। फिल्म पहले से ही विवादों के घेरे में है और अब सामने आया इसका नया टीजर है।

vir- India TV Hindi
vir

नई दिल्ली:- बॉलीवु़ड की आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ हर रोज एक नया कारनामा सामने ला रही है। फिल्म पहले से ही विवादों के घेरे में है और अब सामने आया है, ‘मस्तीजादे’ का नया टीजर जिसमें वीर दास को न्यूड दिखाया गया है।

इसे भी पढ़े:- सेंसर बोर्ड सनी लियोनी पर हुआ नरम तो राखी सावंत का मिजाज हुआ गरम

इस टीजर में वीर दास सड़क पर न्यूड दौड़ रहे हैं। वीर दास को इस टीजर में एक महिला के साथ कमरे में दिखाया गया है। लेकिन जैसे ही वहां उसका पति आता है। वह खिड़की से कूदकर न्यूड ही सड़क पर भागने लगते हैं। फिल्म के इस सीन में अश्लीलता की हदों को पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बॉलीवुड की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें अश्लीलता के साथ कॉ़मेडी का तड़का लगाया गया है।

हालांकि इससे पहले फिल्म ‘पीके’ में आमिर खान को न्यूड दिखाया गया था। उनके इस पोज को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि तब आमिर के हाथ में रेडियों था। लेकिन फिल्म ‘मस्तीजादे’ में वीर दास को पूरे तरीके से न्यूड दिखाया गया है।

यह एक सेक्स कॉमेडी फिल्म है जिसमें सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास अहम भूमिका में नज़र आएंगें। फिल्म का ट्रेलर भी अश्लीलता की कहानी बयां करता है या यूं कह लीजिए फिल्म पूरी तरीके से अडेल्ड बेस्ड है। पोर्न स्टार रह चुकी सनी लियोन ने फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म में सनी डब्ल रोल में नज़र आएगी। इस फिल्म में एक बार फिर सनी का बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा। प्रीतीश नंदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मस्तीजादे’ 29 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News