A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेकअप सीजन: दिल टूटने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर

ब्रेकअप सीजन: दिल टूटने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई है, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई थी।

virat- India TV Hindi
virat

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई है, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई थी। लेकिन हाल ही में विराट ने ऐसा कुछ किया है जिससे इस बात का अंदाजा लगया जा रहा है कि वाकई में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

इसे भी पढ़े:- OMG अनुष्का शर्मा ने क्यों जड़ा सलमान को जोरदार थप्पड़?

विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे वह पहले शेयर करके हटा चुके थे। पहले उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, "हार्टब्रोकन"। उन्होंने फिर से इस तस्वीर को शेयर किया है जिसके साथ इस बार उन्होंने कैप्शन लिखा, "ऐसा लगता है इस तस्वीर को हटाकर मैंने पहले कोई अपराध कर दिया था। एक बार फिर ये तस्वीर पेश है।"

पिछले दिनों खबर आई थी कि विराट और अनुष्का ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करना छोड़ दिया है। हालांकि इस बारे में विराट का फैन अकाउंट चलाने वाले एक फैन ने कहा था कि किसी तकनीकि खराबी के कारण विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट से लोग अपने आप  अनफॉलो होने लगे हैं।

virat

इन दोनों के बारे में कहा जा रहा था कि ये इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन दोनों के अलग होने की खबरें वाकई चौंका देने वाली है। दोनों बीते कुछ वर्षो से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

अनुष्का शर्मा इन दिनों सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सलमान के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी।

Latest Bollywood News