A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब ये बॉलीवुड हस्ती भी लेने जा रही है तलाक, दायर की अर्जी

अब ये बॉलीवुड हस्ती भी लेने जा रही है तलाक, दायर की अर्जी

साल 2016 की शुरुआत में कई फिल्मी हस्तियों के ब्रेकअप और तलाक की खबरें सुनने को मिली थी। लेकिन 2017 में भी ऐसी ही खबरें आ सामने आ रही हैं। अब म्यूजिक कंपोजर और सिंगर...

Vishal Dadlani- India TV Hindi
Vishal Dadlani

नई दिल्ली: पिछले साल 2016 की शुरुआत में कई फिल्मी हस्तियों के ब्रेकअप और तलाक की खबरें सुनने को मिली थी। लेकिन 2017 में भी ऐसी ही खबरें आ सामने आ रही हैं। अब म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी और उनकी पत्नी प्रियाली के तलाक की खबरे भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल विशाल लंबे वक्त से अपनी प्रियाली से अलग रह रहे हैं। अब उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। इस बात की जानकारी खुद विशाल ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में दी है।

इसे भी पढ़े:-

विशाल ने बताया कि वह पिछले कई सालों से पत्नी प्रियाली से अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है इसलिए इसके बारे में वह सिर्फ इतना ही बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी से अलग होने के बाद अब वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।

विशाल ने बताया कि इस तलाक के कारण उनके परिवारों में कोई भी मतभेद नहीं हुआ है, वह अब भी पहले की ही तरह साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को हमेशा से ही गोपनीय रखा गया है। विशाल ने उम्मीद जताई है कि आगे भी उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाएगा।

Vishal Dadlani

विशाल से पहले फरहान-अधूना, मलाइका-अरबाज, पुलकित- श्वेता, हिमेश और उनकी पत्नी के तलाक की खबरें भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब विशाल और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों से पूरे सिनेमाजगत को चौंका दिया है।

Latest Bollywood News