नई दिल्ली: खबरों की मानें तो हरभजन सिंह-गीता बसरा की शादी और रोहित शर्मा की शादी की घोषणा के बाद अब यवराज सिंह ने भी इस बंधन में बंधने का मन बना लिया था। बताया जा रहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ युवराज सिंह अगले वर्ष फरवरी में शादी करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- देखिए हरभजन सिंह-गीता बसरा के रिसेप्शन की तस्वीरें
कहा गया कि रोका सेरेमनी इसी महीने मतलब नवम्बर में हो सकती है हालांकि इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई। लेकिन अब युवराज सिंह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। युवी सोशल मीडिया ट्विटर पर इन सारी खबरों का मजाक बनाते दिखे। उन्होंने लिखा, "तो मेरे प्यारे मीडियावालो ने मेरी शादी का महीना और वेन्यू तय कर दिया है, तो क्या अब आप शादी की तारीख भी बता सकते हैं जिससे मैं समय पर ठीक तरह से तैयार हो सकूं।"
इस ट्वीट से साफ है कि युवी अभी शादी करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। वैसे इससे पहले आ रही खबरों की माने तो युवराज अपने 34वें जन्मदिन के दो दिन बाद ही मतलब 13 दिसम्बर को हेजल से शादी करने वाले थे, लेकिन किसी करीबी के गुजर जाने के बाद ये तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
ये भी बताया जा रहा था कि युवराज की शादी फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरुद्वारे में पूरे रीति-रिवाज के साथ होगी। इसके बाद युवराज अपने करीबियों को चंडीगढ़ में एक पार्टी देंगे। वहीं, चंडीगढ़ के बाद कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में भी रखा जाएगा।
हाल में इन दोनों को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां ये छुट्टियां मनाने गए थे। खैर कुल मिलाकर बात ये है कि युवी और हेजल शादी नहीं करने वाले।
अगली स्लाइड से देखिए हेजल कीच की कुछ तस्वीरें और जानिए कौन हैं वो-
Latest Bollywood News