Border 2 Movie Release Updates: बिहार में सिर चढ़कर बोल रहा सनी देओल की फिल्म का क्रेज, थिएटर के बाद इस OTT पर होगी रिलीज
Border 2 Movie: 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 यानी आज रिलीज हो गई है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट सामने आ रही है। पहले दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है।
Border 2 Movie Release Live: 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' का सीक्वल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दमदार एक्टिंग और रोमांचक कहानी के साथ सनी देओल पर्दे पर लौट आए हैं। सनी देओल इस बार मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में हैं, जबकि नई कास्ट में वरुण धवन (कर्नल होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (निर्मल जीत सिंह सेखों), अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा शामिल हैं। बॉर्डर 2 भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फ्रंटलाइन की बहादुरी, बलिदान और गहरी दोस्ती की नई कहानियां लेकर आई है। फिल्म का एंटरटेनमेंट और इमोशन दोनों ही लेवल पर भरपूर है और यह पुराने और नए दर्शकों के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।
एडवांस बुकिंग ने पहले ही सभी उम्मीदों को पार कर लिया है। फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'बॉर्डर 2' का पहला दिन का कलेक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'छावा' के शुरुआती रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकता है। हालिया आंकड़े सीधे तौर पर फिल्म की बंपर कमाई की ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी LIVE अपडेट्स और बॉक्स ऑफिस की जानकारी के लिए इस पेज पर लगातार नजर बनाए रखें।
Live updates : Border 2 Movie Release Live Updates: सनी देओल की वापसी, जंग का मैदान फिर तैयार, जमकर हो रही एडवांस बुकिंग
- January 23, 2026 4:31 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की डिमांड
फिल्म को लेकर साथ से डिमांड आ रही है कि फिल्म को रीजनल फाशाओं में रिलीज किया जाए। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'Border2 के तेलुगु वर्जन की बढ़ती डिमांड। Border2Review के शुरुआती शो के बाद इसके तेलुगु डब वर्जन की डिमांड काफी बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्शक खासकर इस फिल्म को तेलुगु में देखने के लिए बेताब हैं। जबकि हैदराबाद और दूसरे बड़े शहरों में लोग फिल्म को हिंदी में देख सकते हैं, गांवों और छोटे कस्बों में बहुत ज्यादा उत्सुकता और एक्साइटमेंट है, जहां ज्यादातर तेलुगु भाषा की फिल्में पसंद की जाती हैं। डिमांड तेजी से बढ़ रही है, और फिल्ममेकर्स से साफ तौर पर रिक्वेस्ट की जा रही है कि वे फिल्म को जल्द से जल्द तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसी रीजनल भाषाओं में रिलीज करें।'
- January 23, 2026 4:25 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
किस ओटीटी पर आएगी बॉर्डर 2
'बॉर्डर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फैंस अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी उत्सुक नजर आ रहे हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि फिल्म थिएटर्स के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी। जानकारी के मुताबिक बॉर्डर 2 अपने पूरे थिएट्रिकल रन के खत्म होने के बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म ओटीटी के बड़े प्लेटफॉर्म स्कैनर पर स्ट्रीम होगी, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
- January 23, 2026 4:22 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
2 बजे तक फिल्म की कमाई
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन दमदार आगाज किया है। सुबह के शोज में अच्छी ओपनिंग लेने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक फिल्म भारत में करीब 7.24 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी है। ट्रेड का मानना है कि शाम और रात के शोज के साथ ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। फिल्म के फाइनल कलेक्शन के आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद सामने आएंगे।
- January 23, 2026 4:21 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
बिहार में बॉर्डर 2 के लिए गजब क्रेज
बॉर्डर 2 के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इसका जबरदस्त क्रेज पूरे देश में देखने को मिल रहा है। थिएटर्स के बाहर फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की लंबी कतारें साफ तौर पर इसकी लोकप्रियता बयां कर रही हैं। खास तौर पर बिहार की राजधानी पटना में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है, जहां दर्शकों ने बॉर्डर 2 की खुलकर तारीफ की है।
पटना में फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने इसे 5 से भी ज्यादा रेटिंग देने की बात कही है। दर्शकों को सनी देओल और वरुण धवन की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म पूरी तरह देशभक्ति की भावना से सराबोर है और हर सीन दिल को छू जाता है। खासकर फिल्म का आखिरी सीन इतना दमदार और भावुक बताया जा रहा है कि उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
- January 23, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
इंडिया टीवी का रिव्यू
बॉर्डर 2 का इंतजार खत्म हो गया है और एक बार फिर सनी देओल की आवाज पर्दे पर जमकर गूंज रही है। 28 साल पुरानी फिल्म बॉर्डर का सीक्वल फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने निराश किया है। कमजोर कहानी और सूखी देशभक्ति से फिल्म सराबोर है, लेकिन सनी देओल ने अपनी दमदार एक्टिंग से इसमें जान फूंकी है। 3 घंटे और 17 मिनट की ये फिल्म कैसी है, इसकी विस्तार से जानकारी इंडिया टीवी के रिव्यू में मिलेगी। इंडिया टीवी ने इस फिल्म को 2 स्टार दिए हैं।
यहां पढ़ें रिव्यू
- January 23, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म की एक बजे तक कमाई
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार 'बॉर्डर 2' ने 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक 6.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बॉर्डर 2 ने दोपहर 1 बजे तक ₹6.1 करोड़ जमा कर लिए हैं, दोपहर और शाम के शो में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। BMS पर अभी हर घंटे लगभग 30k बुकिंग हो रही हैं।'
- January 23, 2026 2:52 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
दिलजीत का पोस्ट
अपने कैप्शन में दिलजीत ने पूरी टीम की कड़ी मेहनत के बारे में बात की और डायरेक्टर अनुराग सिंह के फिल्म को बनाने में लगभग दो साल की मेहनत को सराहा। अपने रोल के बारे में बात करते हुए, दिलजीत ने बताया कि निर्मल जीत सिंह सेखों, जो अकेले ऐसे इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर थे जिन्हें परमवीर चक्र मिला था, उनका किरदार निभाकर उन्हें कितना गर्व महसूस हुआ, और इसे बहुत गर्व और सम्मान की बात बताया।
उन्होंने फिल्म के पीछे की भावना को बताया, 'पूरी टीम ने बहुत कड़ी मेहनत की है… बाबा कृपा करें… यह अनुराग भाई की 2 साल की मेहनत है… फिल्म में मुझे निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाने का मौका मिला… यह मेरे लिए गर्व की बात है… शुक्र है! (पूरी टीम ने बहुत कड़ी मेहनत की है… भगवान हमें आशीर्वाद दें… यह फिल्म अनुराग भाई की दो साल की मेहनत का नतीजा है… फिल्म में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है… मैं सच में आभारी हूं)'
- January 23, 2026 2:38 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म के विलेन की हो रही तारीफ
वरुण धवन के साथ एक फाइट सीन चर्चा में है, जो फिल्म के विलेन के साथ है। बॉर्डर में पाकिस्तानी फौजी का रोल निभा रहे एक्टर की काफी तारीफ हो रही है और लोग उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।
एक्टर के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये खबर
- January 23, 2026 1:57 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कोस्टार ने की वरुण की तारीफ
बॉर्डर 2 की एक एक्ट्रेस इशिका गगनेजा ने वरुण धवन की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैं 2018 में धड़क की स्क्रीनिंग के दौरान वरुण धवन सर से मिली थी। वह मेरे काम की तारीफ करने के लिए मेरे पास आए थे। वह तब भी बहुत दयालु और सपोर्टिव थे, और 7 साल बाद भी वह वैसे ही शानदार इंसान हैं। सेट पर इतना हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद सर। आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। बॉर्डर 2 में आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। प्लीज कल सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 जरूर देखें। इस शानदार फिल्म का छोटा सा हिस्सा बनकर मैं बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं।'
- January 23, 2026 1:32 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
बॉर्डर 2 कास्ट परफॉर्मेंस: किसकी हो रही सबसे ज्यादा तारीफ
सनी देओल को 'बॉर्डर 2' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। एक यूज़र ने एक्टर की तारीफ़ करते हुए लिखा, 'प्योर एड्रेनालाईन और सच्ची भावनाएँ। यह देशभक्ति वाली फिल्म बनाने में एक मास्टरक्लास है और हर फ्रेम में हमारे सैनिकों की हिम्मत का सम्मान करती है। सनी बेजोड़ इंटेंसिटी के साथ वापस आए हैं।'
- January 23, 2026 1:13 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
सनी देओल और धर्मेंद्र का पर्दे पर दिखा बॉन्ड
सनी देओल ने 24 नवंबर 2025 को अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को खो दिया। 'बॉर्डर 2' में उन्हें शुरुआती सीन में धर्मेंद्र के बेटे के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया था। इससे फैंस इमोशनल हो गए।
- January 23, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
12 बजे तक की कमाई
'बॉर्डर 2' के सुबह 12 बजे तक की कमाई के आंकड़े साफ हो गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल स्टारर फिल्म ने सुबह 12 बजे तक 3.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही सामने आएंगे।
- January 23, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
लगाए जा रहे कयास
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन पर इस वक्त सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसके मजबूत आगाज की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। फिल्मीबीट से बातचीत में बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ करीब 47 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाली फिल्म बन जाएगी।
हालांकि, इतना बड़ा कलेक्शन होने के बावजूद भी शाहरुख खान की ‘पठान’ का गणतंत्र दिवस पर बना 55 करोड़ रुपये के पहले दिन का रिकॉर्ड बरकरार रहने की संभावना है। बावजूद इसके सनी देओल के करियर के लिए यह ओपनिंग एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी और बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत दिला सकती है।
- January 23, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड डेटा के अनुसार फिल्म ने सुबह 11 बजे तक सभी भाषाओं में करीब 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और दिन बढ़ने के साथ इनमें बदलाव संभव है। असली तस्वीर तो रात 10.30 बजे के बाद साफ होगी, जब यह पता चलेगा कि फिल्म ने पहले दिन कुल कितनी कमाई की है। फिलहाल बॉर्डर 2 की ओपनिंग पर ट्रेड और दर्शकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।
- January 23, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
शो कैंसिल होने का असर
एक ट्रेड एक्सपर्ट ने को कन्फर्म किया कि 'बॉर्डर 2' के सुबह के शो पर असर पड़ा था। 'हां, थोड़ी दिक्कत तो थी, लेकिन अब यह काफी हद तक ठीक हो गई है। देश भर के ज्यादातर सिनेमाघरों में कंटेंट की डिलीवरी मिलनी शुरू हो गई है। और मुझे लगता है कि दोपहर तक देश के हर सिनेमाघर में सभी शो चलने लगेंगे और मामला काफी हद तक सुलझ गया है।'
- January 23, 2026 12:12 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
क्या रिलीज हुआ 'धुरंधर' का ट्रेलर?
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' का टीजर बॉर्डर 2 के साथ अटैच नहीं किया गया है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म के टीजर का इंतजार जारी है।
- January 23, 2026 11:57 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केआरके ने क्यों बनाया फिल्म देखने का मन
केआरके ने ये भी कहा, 'तो तरण आदर्श ने Border2 को 4.5 दिए हैं। मतलब यह Dhurandhar जितनी ही शानदार है! मतलब यह बॉक्स ऑफिस पर ₹500 करोड़ से ज्यादा कमाएगी। मैं इसे कल देखूंगा और मेरा रिव्यू शनिवार को आएगा। क्योंकि मैंने शुक्रवार को रिव्यू रिलीज करना बंद कर दिया है।'
- January 23, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
KRK ने आगे क्या कहा?
केआरके ने आगे लिखा, 'मैंने लंबी होने की वजह से फिल्म धुरंधर इंटरवल में ही छोड़ दी, लेकिन मैं बॉर्डर 2 पूरी फिल्म देखने की कोशिश करूँगा। उम्मीद है कि मैं 3.5 घंटे लंबी फिल्म देख पाऊंगा।'
- January 23, 2026 11:27 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केआरके की टिप्पणी
केआरके ने भी फिल्म को लेकर अपनी टिप्पणी साझा की है। एक्स पर उन्होंने लिखा, 'डायरेक्टर अनुराग सिंह ने #Border2 का हर सीन इंडियन ऑडियंस को खुश करने के लिए शूट किया है। हर सीन में पाकिस्तानी सैनिक रोते हैं और दया की भीख मांगते हैं। भारतीय सैनिक उन्हें कुत्तों की तरह पीटते हैं। मतलब, इंडियन लोगों को ऐसे सीन देखना बहुत पसंद आएगा। इसलिए यह फिल्म पक्का ब्लॉकबस्टर बनेगी!'
- January 23, 2026 11:10 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
सुनील शेट्टी ने किया बेटे को सपोर्ट
सुनील ने बॉर्डर 2 की रिलीज पर एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने अपने बेटे अहान को संबोधित करते हुए लिखा, 'बॉर्डर 2 आज रिलीज हो रही है। मेरे बेटे, आज मुझे तुम्हें यह बताना है कि मेरे लिए बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने एक्टिंग की थी। यह एक जिम्मेदारी बन गई थी जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बहुत बाद तक निभाया।'
- January 23, 2026 10:33 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
सनी देओल का दबदबा
एक नेटिजन ने 'बॉर्डर 2' की तुलना 'धुरंधर' से की और कहा, 'Border 2 से Dhurandhar के ओपनिंग डे हिंदी कलेक्शन को पार करने की उम्मीद है। इस उम्र में SunnyDeol का दबदबा।' कुल मिलाकर देखे तो दर्शक सनी देओल की परफॉर्मेंस देखने के लिए ही सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
- January 23, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
रोते-रोते शख्स ने किया फिल्म का रिव्यू
बॉर्डर 2 देखने के बाद फैंस इमोशनल हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने रोते हुए वीडियो पोस्ट किया है और फिल्म को काफी दमदार बताया। ये यूजर लगातार रोते हुए फिल्म की तारीफ करता दिखा।
- January 23, 2026 10:03 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अब शुरू हो रहे शोज
सुबह 8 बजे के शो कैंसिल होने के बाद 'बॉर्डर 2' अब सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंट से जुड़ी दिक्कतें सुलझ गई हैं और कंटेंट डिलीवर कर दिया गया है। सनी देओल की फिल्म के सुबह 9 बजे के शो चालू हैं। कुछ जगहों पर अभी भी दिक्कतें हैं।
- January 23, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
दिल्ली में भी कैंसिल हुए शोज
थिएटर में कंटेंट देरी से पहुंचने की वजह से सनी देओल की फिल्म के कई मॉर्निंग शो कैंसिल हो गए, जिसके बाद कई दर्शकों ने X पर अपनी शिकायतें बताईं। एक ने ट्वीट किया, '@IndiaCinepolis @district_india डिस्ट्रिक्ट ऐप के साथ यह क्या हो रहा है? मैंने बॉर्डर 2 के 2 टिकट बुक किए थे... सुबह 9 बजे के शो के लिए... अब वे कह रहे हैं कि 9 बजे ऐसा कोई शो नहीं है। यह कैसा बर्ताव है?? DLF मॉल साकेत।'
- January 23, 2026 9:40 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
तरण आदर्शन ने बताया कैसी है 'बॉर्डर 2'
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। अपने रिव्यू की शुरुआत उन्होंने तीन दमदार शब्दों से की- 'शक्ति, देशभक्ति, गौरव…' तरण आदर्श ने लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों के दिलों को देशभक्ति के गर्व से भर देती है। यह फिल्म न सिर्फ राष्ट्र को, बल्कि देश की सशस्त्र सेनाओं को भी सलाम करती है। उन्होंने फिल्म को देखने की पुरज़ोर सिफारिश करते हुए इसे एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव बताया।
अपने रिव्यू में आगे तरण आदर्श ने निर्देशक अनुराग सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि अनुराग सिंह ने एक दमदार, इमोशनल और प्रभावशाली वॉर गाथा को बड़े पर्दे पर उतारा है, जो भव्यता, ईमानदारी और आत्मा के स्तर पर पूरी तरह खरी उतरती है। साथ ही यह फिल्म कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की विरासत का सम्मान भी करती है।
तरण आदर्श के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ मूल रूप से वीरता, बलिदान और भाईचारे की कहानी है, जिसे बेहद शानदार और प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इसे एक ऐसी फिल्म बताया जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और अंत तक बांधे रखती है। कुल मिलाकर तरण आदर्श का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ देशभक्ति सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म है, जो गर्व, सम्मान और जज़्बे से भर देती है।
- January 23, 2026 9:32 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
फिल्म को हो सकता है फायदा
गणतंत्र दिवस एक नेशनल हॉलिडे है, 26 जनवरी को मनाया जाने वाला ये खास दिन सोमवार को है, जिससे बॉर्डर 2 को लंबे वीकेंड पर बिना किसी रोक-टोक के छाने का मौका मिल गया है। अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म को एक बड़ा फायदा हो सकता है।
- January 23, 2026 9:20 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अमेरिका में भी बढ़ा फिल्म का क्रेज
अमेरिका के एक फिल्म प्रेमी ने X पर पोस्ट किया, 'बॉर्डर 2 अमेरिका में जबरदस्त धूम मचा रही है! कई शहरों में टिकट पूरी तरह बिक गए हैं, उस शानदार ट्रेलर के बाद क्रेज सच में बहुत ज्यादा है।' यह फिल्म के बेजोड़ क्रेज को दिखाता है।
- January 23, 2026 9:11 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कैंसिल हो रहे मॉर्निंग शोज
फिल्म इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के कई हिस्सों में फिल्म के मॉर्निंग शो कैंसिल होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि क्योंकि कंटेंट तैयार नहीं है, इसलिए UFO Moviez जैसे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने थिएटरों को बताया है कि सुबह 8 बजे और 9 बजे के शुरुआती शो शायद संभव न हों। मुबंई के कुछ थिएटर्स में शो कैंसिल भी कर दिए गए हैं।
- January 23, 2026 9:09 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
किसे मिला कितना स्क्रीन स्पेस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बॉर्डर 2' में सनी देओल का स्क्रीन टाइम सबसे ज्यादा है, उसके बाद वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को भी अच्छा खासा स्क्रीन स्पेस मिला है। अहान शेट्टी का स्क्रीन टाइम थोड़ा कम है। ठीक वैसे ही जैसे पिछली बॉर्डर में जैकी श्रॉफ के किरदार का कम था।
- January 23, 2026 8:56 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
CBFC ने बताए थे ये बदलाव
CBFC ने बॉर्डर 2 को बिना किसी डायलॉग या एक्शन कट के क्लियर कर दिया है और ये अपने आप में ही बड़ी बात है, लेकिन कुछ बदलाव करने को कहा गया है, जिसमें भारत के झंडे के विज़ुअल्स बदलने थे और उस सैनिक का असली नाम जोड़ना शामिल किया गया था, जिस पर सनी का किरदार आधारित है।
- January 23, 2026 8:52 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
एक्स पर शुरू हुई चर्चा
एक एक्स यूजर ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया और लिखा, 'अभी-अभी बॉर्डर 2 देखी। अगर कुछ VFX गलतियों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो फिल्म सच में अच्छी है। यह जरूर एक ब्लॉकबस्टर होगी क्योंकि यह सही भावनाओं को छूती है।'
- January 23, 2026 8:48 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
परमवीर सिंह चीमा का पहला रिएक्शन
ANI से बात करते हुए 'बॉर्डर 2' एक्टर परमवीर सिंह चीमा ने बताया, 'जब मैंने बॉर्डर नाम सुना तो मुझे यह पसंद आया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म है, लेकिन मुझे यह भी शक था कि मैं इतने बड़े सितारों के बीच कहीं खो न जाऊं। जब आप अपनी जर्नी के बारे में सोचते हैं तो आप सोचते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है। साथ ही टाइप कास्टिंग भी बहुत होती है। मैंने तब्बर और ब्लैक वारंट में पगड़ी पहनी थी। इसलिए मैं नहीं चाहता था कि लोग मुझे सिर्फ पगड़ी वाले रोल में देखें, जबकि मेरे पास और भी बहुत कुछ है।'
- January 23, 2026 8:14 AM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
बॉर्डर 2 की एडवासं बुकिंग कितनी हुई?
सैकनिल्क के अनुसार 'बॉर्डर 2' ने बिना ब्लॉक सीटों के पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 12.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्री टिकट सेल में 17.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- January 23, 2026 7:35 AM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
सनी देओल ने बॉर्डर 2 का BTS वीडियो शेयर किया
फिल्म की रिलीज के दिन सनी देओल ने फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ एन्जॉय करते हुए एक प्यारा सा BTS वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, '#बॉर्डर2 आज का दिन!!! कोई चिंता नहीं, कोई स्ट्रेस नहीं। आराम करें और आइए हम सब मिलकर #बॉर्डर2 का आनंद लें।'
- January 23, 2026 7:07 AM (IST) Posted by Himanshi Tiwari
सनी देओल की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम
एक फैन @toecrushrzzz ने X पर शेयर किया, 'बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है!! यह पुरानी कहावत को सच साबित करता है कि धीरे-धीरे और लगातार चलने वाला ही रेस जीतता है!! शानदार ओपनिंग के लिए सब तैयार है। बस कंटेंट को क्लिक करना चाहिए... अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत बड़ी हिट होगी!! उम्मीद है अनुराग सिंह अच्छा काम करेंगे!!'
- January 22, 2026 11:47 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
'बॉर्डर 2' का ट्रेलर
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म देखने से पहले एक बार देखें ट्रेलर
- January 22, 2026 11:21 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
पहले दिन की कमाई को लेकर कई और दावे
कुछ अधिक आशावादी भविष्यवाणियों में यह भी कहा जा रहा है कि यदि फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ मिला और छोटे शहरों व कस्बों में स्पॉट बुकिंग तेज हुई, जहां सनी देओल का फैनबेस बेहद मजबूत है तो फिल्म पहले दिन ₹40 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
- January 22, 2026 11:02 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
पहले दिन हो सकती है कितनी कमाई?
अनुमानों के अनुसार 'बॉर्डर 2' भारत में ₹32 से ₹35 करोड़ नेट की ओपनिंग कर सकती है। ड पंडितों का कहना है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन आसानी से 'धुरंधर' के ₹28 करोड़ और विक्की कौशल की छलावा के ₹31 करोड़ के पहले दिन के कलेक्शन को पार कर सकता है।
- January 22, 2026 10:41 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
कौन निभा रहा सनी देओल के बेटे का रोल
फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल गुनीत संधू निभा रहे हैं। वो भी आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं। उनके किरदार का नाम अंगद सिंह कलेर है। जंग के दौरन उनकी मौत दिखाई जाएगी। सामने आए ट्रेलर में सनी देओल अपने बेटे की डेड बॉडी लेकर जाते भी नजर आए हैं। इस सीन की काफी चर्चा रही है।
- January 22, 2026 10:18 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
फिल्म का फर्स्ट रिव्यू
फिल्म को लेकर पहला रिव्यू सामने आया है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में सनी देओल के भावुक करने वाले सीन हैं, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि सनी देओल फिल्म में ऑन स्क्रीन बेटे का अंतिम संस्कार करते नजर आएंगे, जो फिल्म का सबसे भावुक सीन है।
ये भी पढ़ें: Border 2 First Review: बेटे को मुखाग्नि देंगे सनी देओल, रुला देगा ये इमोशनल सीन, रिलीज से पहले ही सामने आया रिव्यू
- January 22, 2026 9:52 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
'बॉर्डर 2' प्रीसेल टिकट
'बॉर्डर 2' की प्रीसेल काफी ज्यादा तगड़ी है। हर घंटे फिल्म की लगभग 4000 टिकट बिक रही हैं। एडवांस बुकिंग में इसके चलते बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि एडवांस बुकिंग से ही फिल्म अच्छी खासी कमाई कर लेगी।
- January 22, 2026 9:30 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
बॉर्डर 2 रन टाइम
'बॉर्डर 2' तीन घंटे 19 मिनट और सात सेकेंड की फिल्म हैं। सेंसर बोर्ड ने बिना एक भी कट के फिल्म को पास किया है। फिल्म भारत की दूसरी सबसे बड़ी वॉर फिल्म होने वाली है। सबसे बड़ी वॉर फिल्म का रिकॉर्ड एलओसी के पास है।
- January 22, 2026 9:00 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
एक्टर्स को मिली मोटी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल 'बॉर्डर 2' के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं। बताया जा रहा है कि वह इस वॉर फिल्म के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये लिए हैं। वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ उनसे काफी पीछे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Border 2 Cast Fees: सनी देओल, दिलजीत या फिर वरुण धवन, कौन ले रहा सबसे मोटी फीस, कमाई में है जमीन-आसमान का फर्क
- January 22, 2026 8:37 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
एनसीआर और मुंबई में फिल्म की एडवांस बुकिंग
एनसीआर में अब तक फिल्म की कमाई 1.77 करोड हुई है। इस क्षेत्र में 1782 शोज होने वाले है। वहीं मुंबई में ये आंकड़ा 57.13 लाख है और वहां 1117 शोज आयोजित किए गए हैं।
- January 22, 2026 8:20 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
एडवांस बुकिंग के आंकड़े
22 जनवरी शाम पांच बजे तक 2 लाख 32 हजार से ज्यादा टिक बिक गई थीं, जिसके अनुसार फिल्म की कमाई रिलीज से पहले 7.32 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है। ब्लॉक्ड सीट के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 11.99 करोड़ रुपय है।
- January 22, 2026 8:01 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
इन देशों में रिलीज नहीं होगी फिल्म
खबरों के मुताबिक 'बॉर्डर 2' को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में रिलीज नहीं होगी। इसका सीधा प्रभाव फिल्म के बिजनेस पर पड़ेगा। मेकर्स को इससे नुकसान होना तय है, क्योंकि इन देशों में काफी बड़ी संख्या में भारतीय लोग रहते हैं।
- January 22, 2026 7:37 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
बॉर्डर 2 का बजट
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्डर 2 को 150 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है। हांलाकि फिल्म के बजट को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।
- January 22, 2026 7:15 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
क्या धर्मेंद्र ने देखी फिल्म, दिग्गज को खास ट्रिब्यूट
बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले जूम से बात करते हुए को-प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने कहा, 'धर्मेंद्र फिल्म नहीं देख पाए' और फिर जोड़ा, 'तब फिल्म तैयार नहीं थी।' जेपी दत्ता की बड़ी बेटी और को-प्रोड्यूसर ने बॉर्डर 2 में वेटरन एक्टर को एक खास ट्रिब्यूट देने का भी इशारा किया। उन्होंने ट्रिब्यूट के बारे में और ज्यादा डिटेल्स बताने से मना कर दिया।
- January 22, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
सनी को धर्मेंद्र ने किया इंस्पायर
राजस्थान में घर कब आओगे गाने के लॉन्च पर सनी देओल ने खुलासा किया कि कैसे धर्मेंद्र ने उन्हें बॉर्डर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'मैंने बॉर्डर की जब मैंने पापा की फिल्म हकीकत देखी थी, वो मुझे बहुत प्यारी लगी थी और मैं तब बहुत छोटा था। जब मैं एक्टर बना, मैंने तय किया कि मन भी पापा जैसी फिल्म करूंगा। जेपी दत्ता साहब के साथ मैंने बात की और हम दोनों ने फैसला किया कि हम लोंगेवाला वाले विषय पर फैसला करेंगे। बनाएंगे जो बहुत ही प्यारा है। जो आप सब के दिलों में बसा हुआ है।'
- January 22, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
सनी देओल ने भी रिलीज से पहले किया भावुक पोस्ट
सनी देओल ने भी एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कई बीटीएस और इवेंट्स की तस्वीरें पोस्ट की। इन्हें पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कुछ जगहें सिर्फ़ आपको घेरती नहीं हैं, वे आपको बदल देती हैं। INS विक्रांत ने मुझे बहुत ज्यादा गर्व, ताकत और हिम्मत से भर दिया। यह एक ऐसा पल है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। हमारी नेवी, हमारी सेनाओं और उस जज़्बे को सलाम जो हर दिन हमारी मातृभूमि की रक्षा करता है।'
- January 22, 2026 6:17 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अहान शेट्टी ने भी शेयर की फीलिंग्स
अहान ने कई तस्वीरों के साथ अपनी फीलिंग्स बयां कीं। उन्होंने हर कोस्टार संग अपने रिश्ते पर बात की और उनके लिए खूबसूरत लाइन्स लिखीं। उन्होंनें इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कुछ सफर काम खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहते हैं, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि रास्ते में आप जिन लोगों से मिलते हैं। कैमरों और लाइट्स से परे, यह सम्मान, दया और अपने काम के प्रति प्यार था जिसने इस अनुभव को ऐसा बनाया। यादों, सीख और उन लोगों के लिए सच में आभारी हूँ जिन्होंने इसे इतना यादगार बनाया। फ़िल्म पूरी दुनिया के देखने के लिए रिलीज़ होने में बस एक दिन बाकी है। आभारी, उत्साहित और थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं। मैं इंतजार नहीं कर सकता कि सब लोग इसे देखें।'
- January 22, 2026 5:54 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
1971 की जंग पर आधारित है कहानी
यह फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन चंगेज़ पर आधारित है। ऑपरेशन चंगेज़ खान उस कोड नाम था जो 3 दिसंबर, 1971 की शाम को पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) द्वारा भारतीय वायु सेना (IAF) के फॉरवर्ड एयरबेस और रडार इंस्टॉलेशन पर किए गए पहले हमलों को दिया गया था। इसने भारत-पाकिस्तान युद्ध की औपचारिक शुरुआत को चिह्नित किया। इस ऑपरेशन में भारत के 11 एयरफील्ड को निशाना बनाया गया था और इसमें कश्मीर में भारतीय ठिकानों पर तोपखाने से हमले भी शामिल थे। निशाने पर अमृतसर, अंबाला, आगरा, अवंतीपुर, बीकानेर, हलवारा, जोधपुर, जैसलमेर, पठानकोट, भुज, श्रीनगर और उत्तरलाई के भारतीय एयरबेस और अमृतसर और फरीदकोट के एयर डिफेंस रडार थे।
- January 22, 2026 5:41 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
बॉर्डर 2: वरुण धवन ने अनदेखी BTS तस्वीरें शेयर कीं
फिल्म की रिलीज से पहले वरुण धवन ने बॉर्डर 2 के सेट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक लड़ाई #बॉर्डर2, एक ऐसी फिल्म जिसने सच में मुझे मेरी हद तक पहुंचा दिया। एक ऐसा अनुभव जिससे गुजरने में इतने सारे लोगों ने मेरी मदद की। इसने मुझे हमेशा के लिए बदल दिया। चोटें, पर्सनल लाइफ में बदलाव और अपने काम के प्रति समर्पण, कल इस फिल्म को देखने के लिए मैं सभी का इंतज़ार नहीं कर सकता। फिल्म के मेरे पसंदीदा बैकग्राउंड म्यूजिक में से एक डाल रहा हूं।'
- January 22, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
एडवांस बुकिंग में 'छावा' और 'धुरंधर' से आगे निकली 'बॉर्डर 2'
रिपब्लिक डे 2026 से ठीक तीन दिन पहले रिलीज हो रही सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। यह एक्साइटमेंट इसकी बंपर एडवांस बुकिंग में दिख रहा है। पहले दिन का कलेक्शन पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों 'छावा' और 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ सकता है।
- January 22, 2026 5:19 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
बॉर्डर 2 की पूरी कास्ट
सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रोल में वरुण धवन कर्नल होशियार सिंह दहिया के रोल में, दिलजीत दोसांझ निर्मल जीत सिंह सेखों के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा भी लीड रोल में हैं।
- January 22, 2026 5:10 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
रिलीज डेट
सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 भारत की सबसे आइकॉनिक देशभक्ति फिल्मों में से एक बॉर्डर का सीक्वल है। यह 23 जनवरी को रिलीज हो रही है, यानी की कल बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है।
