A
Hindi News हेल्थ तेज बुखार होने पर बच्चों की स्पॉन्जिंग कैसे करें, डॉक्टर ने बताया सही तरीका, पेरेंट्स जान लें

तेज बुखार होने पर बच्चों की स्पॉन्जिंग कैसे करें, डॉक्टर ने बताया सही तरीका, पेरेंट्स जान लें

अक्सर आपने देखा होगा कि जब छोटे बच्चों को तेज फीवर होता है तो पेरेंट्स उन्हें स्पंजिंग देते हैं। लेकिन ज्यादातर पेरेंट्स को स्पंजिंग का सही तरीका नहीं मालूम होता है। ऐसे में यहां हम आपको स्पंजिंग का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

तेज बुखार होने पर...- India TV Hindi Image Source : FREEPIK तेज बुखार होने पर बच्चों की स्पंजिंग कैसे करें

बदलते मौसम में छोटे बच्चे सबसे ज्यादा बीमार होते हैं। दरअसल छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से वो वायरल इंफेक्शन का जल्दी शिकार हो जाते हैं। वहीं कई बच्चे ऐसे होते हैं जो हल्का सा मौसम बदलने पर तेज बुखार की चपेट में आ जाते हैं। कई बार बच्चों को इतना तेज बुखार होता है कि दवाई का असर भी नहीं हो पाता। ऐसे में कई पेरेंट्स अपने बच्चों की ठंडे पानी से सिकाई करते हैं। ज्यादा पेरेंट्स को ये मालूम नहीं होता है कि तेज बुखार होने पर स्पंजिंग कैसे करें। ऐसे में डॉक्टर से जानेंगे कि बच्चों को तेज बुखार होने पर स्पंजिंग कैसे करनी चाहिए। 

डॉक्टर से जानें स्पंजिंग का सही तरीका

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि जब भी बच्चों को स्पंजिंग देनी हो तो उसके लिए एक बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें। फिर इसमें साफ कपड़ा हल्का सा डुबोएं, फिर बच्चे के माथे पर स्पंजिंग करें। इसके बाद बच्चे के गर्दन और फिर आर्मपिट में स्पंजिंग करेंगे। इसके बाद बच्चे के पैर और हाथों पर स्पंजिंग करें। फिर बच्चे को साफ कॉटन के कपड़े से पोछें। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को स्पंजिंग तभी दें जब उसे 102 फीवर हो। नॉर्मल टेम्प्रेचर होने के बाद स्पंजिंग बंद कर दें। अगर स्पंजिंग के बाद भी बच्चे का बुखार नहीं उतरे तो तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें। 

बच्चे को बुखार होने पर इन बातों का रखें ध्यान 

बुखार की जांच करें
डिजिटल थर्मामीटर से तापमान मापें।

2. पर्याप्त आराम दिलाएं
बच्चा थका-थका या सुस्त दिखे तो उसे आराम करने दें।
स्कूल या बाहर खेलने से परहेज़ करें।

3. तरल पदार्थ ज़रूर दें
पानी, नारियल पानी, सूप, ओ.आर.एस. आदि देते रहें।
डिहाइड्रेशन से बचाव बहुत ज़रूरी है।

4. हल्का और पौष्टिक आहार दें
सुपाच्य खाना दें जैसे खिचड़ी, दलिया, फल आदि।
ज़बरदस्ती भोजन न कराएं अगर बच्चा भूखा नहीं है।

5. बुखार कम करने की दवा 
डॉक्टर की सलाह से ही दवा दें।
डोज़ उम्र और वजन के हिसाब से होनी चाहिए।

6. हल्के कपड़े पहनाएं
बच्चे को ज्यादा गर्म कपड़ों में न रखें।
कमरे का तापमान न ज्यादा गर्म हो और न ठंडा।

7. स्पंज से शरीर पोंछना (अगर तापमान ज्यादा हो)
गुनगुने पानी से शरीर पोंछ सकते हैं।
बर्फ का प्रयोग न करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News