‘सुपरफूड्स’ की दुनिया में कलौंजी का नाम अक्सर सामने आता है। यह बीज सेहत से जुड़ी कई परेशानियों में बेहद फायदेमंद है। कभी इस छोटे बीज को इम्यूनिटी बूस्टर बताया जाता है तो कभी डायबिटीज और वजन घटाने का रामबाण इलाज। लेकिन क्या सच में कलौंजी का पानी वज़न कम करने में फायदेमंद होता है? इसी सवाल पर रोशनी डालते हुए AIIMS, Harvard University और Stanford University से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ.सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर सच्चाई बताई है।
वेट लॉस में फायदेमंद नहीं है कलौंजी:
सोशल मीडिया पर कलौंजी के पानी को अक्सर वेट लॉस फार्मूला के तौर पर मार्केट किया गया है। लेकिन जब डॉ. सेठी से पूछा गया कि क्या कलौंजी 'वज़न घटाने में फायदेमंद हैं, तो उनका जवाब 'नहीं' था। उनके अनुसार, ये बीज मेटाबोलिक और सिस्टमिक फ़ायदे देती है। पोस्ट किए गए वीडियो में, डॉ. सेठी ने कहा यह काला बीज,ब्लड प्रेशर कम करती है, कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं। इंसुलिन सेंसिटिविटी और ब्लड शुगर को बेहतर बनाते हैं। इन्फ्लेमेशन और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। अस्थमा और एलर्जी में भी मदद करते हैं लेकिन यह वेट लॉस में कारगर नहीं है।
ज़्यादा सेवन से बचना चाहिए
डॉ. सेठी ने कलौंजी के ज़्यादा इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि इसके बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, लेकिन वे अनलिमिटेड मात्रा में सेफ नहीं हैं। इसका बहुत ज़्यादा डोज़ टॉक्सिक है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि कई लोग दावा करते हैं कि कलौंजी लिवर और किडनी को बचाता है, लेकिन ज़्यादातर सबूत एक्सपेरिमेंटल' हैं, जिससे पता चलता है कि इंसानों पर आधारित क्लिनिकल डेटा अभी भी लैब के नतीजों के बराबर है।
कितनी मात्रा में सुरक्षित है सेवन?
आमतौर पर 1/2 से 1 चम्मच कलौंजी (या इसका तेल) सीमित मात्रा में लेना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लो ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की दवा लेने वालों को सावधानी रखनी चाहिए।
Latest Health News