A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: राजीव गांधी हवाईअड्डे पर दो यात्री के पास से 462 ग्राम सोना किया गया जब्त

हैदराबाद: राजीव गांधी हवाईअड्डे पर दो यात्री के पास से 462 ग्राम सोना किया गया जब्त

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर लगभग 13.72 लाख रुपये मूल्य का सोना दो लोगों से उस समय जब्त किया गया जब वे इसे तस्करी कर ले जा रहे थे।

rajiv gandhi international airport- India TV Hindi
rajiv gandhi international airport

हैदराबाद: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर लगभग 13.72 लाख रुपये मूल्य का सोना दो लोगों से उस समय जब्त किया गया जब वे इसे तस्करी कर ले जा रहे थे।

ये भी पढ़े

 एक सीमा शुल्क अधिकारी ने आज बताया कि कल रात करीब नौ बजे दुबई से एक विमान में साथ आ रहे दो यात्रियों ने 235 ग्राम वजन वाली सोने की एक चादर को सामान में छुपा दिया था। इसके अलावा 227 ग्राम की सोने की दो छड़ों को उनके ट्रॉली बैग के हैंडल में छुपाया गया था।  उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद इस पीले धातु को जब्त कर लिया गया।

दोनों यात्रियों को हिरासत में लेने के सवाल पर उस सीमा शुल्क अधिकारी ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।

Latest India News