नई दिल्ली: देशभर में अलग-अलग जगहों पर बोतलबंद पानी की मनमानी कीमतें अक्सर आम आदमी को परेशान करती हैं। लेकिन अब आपको जगह के हिसाब से पानी के लिए अलग-अलग कीमत नहीं चुकानी होगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने साफ किया है कि हवाई अड्डा हो, होटल हो या फिर मॉल, सभी जगह मिनरल वाटर बोतल का एक ही दाम होगा।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पासवान ने सोमवार को ट्वीट कर इस मामले पर सरकारी आदेश की पुष्टि कर दी। सवान ने ट्वीट कर बताया कि एयरपोर्ट, होटल व मॉल, सभी जगहों पर मिनरल वाटर की बोतल एक ही रेट में मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बोतलबंद मिनरल वाटर की अलग-अलग कीमतों की शिकायतें मिलने के बाद मंत्रालय ने यह फैसला किया है। हालांकि यह नियम फिलहाल लागू नहीं हो पाएगा और इसे कानूनी रूप से लागू होने में वक्त लगेगा।
आपको बता दें कि एयरपोर्ट, मॉल, होटलों में मिनरल वॉटर पर 50-60 रुपये प्रति लीटर तक वसूले जा रहे हैं जबकि इसकी वास्तवविक कीमत काफी कम होती है। इसकी वजह पूछने पर हवाई अड्डे, होटल या फिर मॉल बताते हैं कि बोतलबंद पानी जमा करने, सर्व करने की जगह का रखरखाव और सर्व करने पर होने वाले खर्च के मद्देनजर अलग कीमत रखनी पड़ती है।