A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्मी ने स्टैंडिंग कमिटी को दी सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

आर्मी ने स्टैंडिंग कमिटी को दी सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों पर किए सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति (standing committee) को दे दी।

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army

नयी दिल्ली: सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों पर किए सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति (standing committee) को दे दी। बैठक में शिरकत करने वाले कम से कम तीन सदस्यों ने कहा कि वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने समिति को 29 सितंबर के सर्जिकल स्ट्राइक पर जानकारी दी। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक सदस्य ने कहा, "संवेदनशील मुद्दे पर सेना की ओर से संक्षिप्त बयान दिया गया। लेकिन कोई सवाल नहीं लिया गया।" लेकिन NDA के एक अन्य सदस्य ने कहा कि कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री सवाल पूछना चाहते थे लेकिन पैनल के प्रमुख मेजर जनरल बी सी खंडूरी (सेवानिवृत्त) ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हुई। अंतत: कोई सवाल नहीं लिया गया।"

पहले स्थायी समिति को नियंत्रण रेखा के पार के सर्जिकल स्ट्राइक पर रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों से जानकारी मिलनी थी लेकिन बाद में एजेंडा बदल दिया गया। कल कांग्रेस के दो वरिष्ठ सदस्यों अंबिका सोनी और मधूसूदन मिस्त्री ने एजेंडे में इस बदलाव पर आपत्ति जताते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था। 

पार्टी के महासचिवों अंबिका सोनी और मिस्त्री ने कल साझा बयान में कहा था, "गोपनीयता के नाम पर समिति को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी न देने का फैसला सांसदों पर विश्वास की कमी को दिखाता है। ये वे सांसद हैं जो समिति में हैं और गोपनीयता की शपथ से बंधे हैं। यह रूख हमारे लिए बिल्कुल अस्वीकार्य है। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News