1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पाक मीडिया की ख़बरों को बक़वास बताया

भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पाक मीडिया की ख़बरों को बक़वास बताया

 Written By: PTI
 Published : Oct 14, 2016 09:48 am IST,  Updated : Oct 14, 2016 09:48 am IST

नयी दिल्ली: भारत पाकिस्तानी मीडिया में छपी इस ख़बर को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया कि विदेश सचिव एस. जयशंकर ने यहां जर्मन राजदूत के साथ बैठक में स्वीकार किया था कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नही

LoC- India TV Hindi
LoC

नयी दिल्ली: भारत पाकिस्तानी मीडिया में छपी इस ख़बर को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया कि विदेश सचिव एस. जयशंकर ने यहां जर्मन राजदूत के साथ बैठक में स्वीकार किया था कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नही की गई। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने पाकिस्तान की वेबसाइट द न्यूज़ इंटरनैशनल में छपी इस आशय की ख़बर का ज़ोरदार खंडन करते हुए का कि "ये पूरी तरह मनगढ़ंत और बेबुनियाद" है। 

विदेश सचिव ने 20 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में विदेशी दूतों को जानकारी दी थी। दूतों में जर्मन राजदूत मार्टिन ने भी मौजूद थे। स्वरुप ने कहा कि इसके बाद इन दूतों ने इस विषय पर कोई बात नहीं की। 

इंडियन एफ़.एम ने माना सर्डिकल स्ट्राइक धोखा था (Indian FS admits surgical strike was a bluff) नामक शीर्षक से आज छपी ख़बर में द न्यूज़ इंटरनैशनल ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि "भारतीय विदेश सचिव ने साफ़तौर पर पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की ख़बर का खंडन किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत