A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबरी केस में आज आ सकता है आडवाणी, उमा भारती पर SC का बड़ा फैसला

बाबरी केस में आज आ सकता है आडवाणी, उमा भारती पर SC का बड़ा फैसला

एएनआई की खबर के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 12 लोगों के आपराधिक खिलाफ साजिश रचने का केस चलाने पर विचार करने जा रहा है।

Advani-Uma- India TV Hindi
Advani-Uma

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर सुनवाई होनी है। एएनआई की खबर के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 12 लोगों के आपराधिक खिलाफ साजिश रचने का केस चलाने पर विचार करने जा रहा है।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 6 मार्च को अयोध्या मामले की सुनवाई में हो रही देरी पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने पूछा था कि क्यों ना लखनऊ और रायबरेली की अलग अलग अदालतों में चल रहे मुकदमों का ट्रायल एक साथ किया जाये। सीबीआई ने भी कोर्ट के सुझाव का समर्थन किया था।

ये भी पढ़ें

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक
शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती
UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा

अगर कोर्ट दोनों मुकदमों के एक साथ ट्रायल का आदेश देती हैं, तो आडवाणी और दूसरे आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि तब उन्हें आपराधिक साजिश के मुकदमे का भी सामना करना पड़ेगा। इस वक्त विवादित ढांचा विध्वंश को लेकर दो मुकदमे लखनऊ और रायबरेली की अदालतों में चल रहे हैं, लखनऊ का मुकदमा उन कारसेवको के खिलाफ हैं जिन्होंने विवादित ढांचे को गिराया था।

वहीं दूसरी ओर, रायबरेली वाले मामले में आडवाणी, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर जैसे बीजेपी और संघ परिवार से जुड़े लोगों पर उकसाने वाला भाषण देने के लिए आरोपी बनाया गया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 21 मई 2010 को बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत दूसरे बीजेपी और वीएचपी के नेताओं के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र का मामला हटा लिया गया था जिसके खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

Latest India News