1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती

शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2017 07:28 am IST,  Updated : Apr 06, 2017 07:28 am IST

एक शख्स ने हवस की आग में पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। 56 साल के इस शख्स ने 13 साल की अपनी हीं पोती से रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा था

Rape- India TV Hindi
Rape

नई दिल्ली: एक शख्स ने हवस की आग में पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। 56 साल के इस शख्स ने 13 साल की अपनी हीं पोती से रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा था और मौका मिलते ही वह गुजरात से मुंबई आकर उसका रेप करता था। आरोपी गुजरात में वॉचमैन, जबकि मां-बाप मुंबई में मजदूरी का काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को जब लड़की के पेट में दर्द होने की माता-पिता को जानकारी मिली, तो उन्होंने बेटी को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लड़की दो माह के गर्भ से है। परिजन ने बेटी से गहन पूछताछ की, तो उसने दादा को आरोपी ठहराया। इसके बाद मामला चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक

UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा

चारकोप पुलिस के अलावा इस मामले की क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 भी जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच को पता चला कि आरोपी दादा गुजरात में है। टीम ने पीड़िता के पड़ोसियों की मदद से आरोपी को गुजरात से मुंबई बुलाया और उसको मंगलवार की रात मुंबई पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को चारकोप पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि, पहले लड़की ने क्राइम ब्रांच को बताया था कि उसे बेहोश कर दो लड़कों ने निर्वस्त्र किया और फिर रेप कर भाग गए। पुलिस को यकीन नहीं हुआ और उसके बताए बयान की जांच करने के बहाने लड़की से कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तो अचानक लड़की के मुंह से निकला, 'क्या, दादाजी पकड़े गए?'। इसके बाद पुलिस को असली आरोपी के बारे में पता चला।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, उन्होंने पड़ोसियों से आरोपी दादा को यह कहलवाया कि पीड़िता की मां बीमार है। पत्नी की देख-रेख करने के लिए उसके पिता अस्पताल में रहते हैं, जबकि घर पर लड़की अकेली रहती है। उसे कोई देखने वाला नहीं है। इसके बाद आरोपी पुलिस के झांसे में आ गया और जैसे ही वह गुजरात से मुंबई पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत