क्यूबा के एक्सपर्ट Rodolfo Salvador Cruz ने कहा है कि ये लॉग-बुक ऑथेंटिक है। इस बुक में जहाज़ की सारी कहानी है, लेकिन 1 दिसम्बर 1925 को अचानक इसकी कहानी रूक जाती है।
29 नवम्बर 1925 को SS Cotopaxi साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन से हवाना के लिए रवाना हुआ। जहाज पर कैप्टन डब्ल्यू जे मेयर के नेतृत्व में 32 सदस्यीय चालक दल था और जहाज पर 2340 टन कोयला लदा था। दो दिन बाद यह लापता हो गया था और तबसे अब तक इसके बारे में कुछ पता नहीं चला था।
क्यूबा मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष जनरल अबेलार्डो कोलोम ने घोषणा की है कि क्यूबा के अधिकारी जहाज के अचानक लापता होने और फिर प्रकट होने की विस्तृत जांच करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या हुआ था। ऐसी घटनाएं हमारी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। अब समय आ गया है कि बरमूडा के रहस्य को एक बार और हमेशा के लिए हल कर दिया जाए।
Latest India News