A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में समूह 'ग' का पेपर WhatsApp पर लीक,परीक्षा रद्द

उत्तराखंड में समूह 'ग' का पेपर WhatsApp पर लीक,परीक्षा रद्द

नई दिल्ली: सरकारी परीक्षाओं में दिए जाने वाले पर्चों का WhatsApp पर लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की की ओर से आयोजित समूह-ग परीक्षा को रद्द कर

मामले की गंभीरता पर हरकत में आए जिलाधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी दीपक रावत तुरंत हल्द्वानी के गुरु तेग बहादुर स्कूल पहुंचे। जहां परीक्षा आयोजित की गई थी। मोके पर जब जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्र का मिलान किया तो स्पष्ट हुआ कि WhatsApp पर भेजे गए प्रश्नों में से 50 उत्तर पेपर सेट में मौजूद है। 

जिलाधिकारी नैनीताल ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी। इसके तुरंत बाद ही शासन हरकत में आ गया। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के सचिव ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया। नैनीताल के जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। किन अराजकतत्वों ने पेपर लीक किया है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

Latest India News