A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #MumbaiRains LIVE: बारिश से थमी जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल सेवा बहाल

#MumbaiRains LIVE: बारिश से थमी जिंदगी ने फिर पकड़ी रफ्तार, रेल सेवा बहाल

नई दिल्ली: मुंबई में बीएमसी द्वारा आज करीब 3 बजे समंदर में हाईटाईड की चेतावनी जारी की है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है हाइटाईड की वजह से 15 फीट

साल 2005 के बाद की सबसे तेज बारिश का सामना कर रही मुंबई बीते 24 घंटों में पानी पानी हो गई। इसने ट्रेन की रफ्तार थामने के साथ-साथ आम लोगों का घर से निकलना भी दूभर कर दिया। आंकड़ों के मुताबिक सांताक्रूज में 283.4 एमएम और कोलाबा में 2,230 एमएम की बारिश हुई।

जानकारी के मुताबिक मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे ट्रैक पर जल भराव होने की वजह से सबसे ज्यादा असर लोकल ट्रेन की सेवाओं पर पड़ा है। वहीं हवाई मार्गों पर भी फ्लाइट 10 से एक घंटे की देरी से उड़ान भर रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शाम 4 बजे तक हालात सामान्य होने के संभावना है।

बारिश के कारण हॉर्बर और सेंट्रल पर फिलहाल यातायात बंद है। जबकि वेस्टर्न लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालात को देखते हुए बीएमसी ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। वहीं मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं आज स्थगित कर दी गई है।

बारिश की वजह से उड़ानों पर भी काफी असर पड़ा है।  घरेलू और अंतर्राराष्ट्रीय विमान दस मिनट से एक घंटे की देरी पर उड़ानें भर रही हैं। मौसम विभाग ने आज मुंबई में हाईटाइड आने की चेतावनी जारी की है।

अगली स्लाईड में जानिए मुंबई लोकल ट्रेने क्यों रुकी

Latest India News