मुंबई में भारी बारिश से पटरियों पर पानी, थमी लोकल की रफ्तार-
बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की सेवाएं रद्द हो गईं जिससे हजारों मुसाफिर फंस गए। हालात में फिलहाल सुधार होने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कल रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पटरियों पर पानी जमा होने से ट्रेनों के रद्द होने के कारण सुबह में ऑफिसों के लिए निकले हजारों लोग उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर फंस गए।
मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी ए के सिंह ने बताया, ठाणे करजत...कसारा और वाशी-पनवेल शटल सेवाएं और ट्रांस हार्बर सेवाएं बहाल हैं। सिंह ने बताया, हमारे निगरानी कर्मचारी चौकस हैं और जैसे ही जल स्तर घटता है सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। बीएमसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए 120 पंपों को लगाया गया है। बहरहाल, निगम आयुक्त अजय मेहता ने नागरिकों से अपील की है कि वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेंजे क्योंकि भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के बाहर लंबी दूरी की ट्रेनों की कतार लग गई है क्योंकि उन्हें शहर में घुसने के लिए सिग्नल ही नहीं मिल रहा है।
अगली स्लाइड में जानिए बोम्बे उच्च न्यायालय क्यों हुआ बंद
Latest India News