{img-46988}
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भी एक बैंक में शुक्रवार को पुराने नोट बदलकर नए नोट देने में देरी और एटीएम से रकम के न निकलने पर गुस्साए ग्राहकों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस ने इसे सामान्य घटना बताया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने आईएएनएस से कहा, "बैंक में ग्राहकों ने जो कुछ किया है, वह सामान्य बात है। तोड़फोड़ नहीं हुई है, मीडिया ने घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रचारित किया है।"
सरकारी पक्ष ने नोटबंदी के फैसले को कालाधन के खिलाफ जरूरी बताते हुए अपना पक्ष रखा। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा, "मैं इन राजनीतिक दलों की परेशानी समझ नहीं पा रहा हूं। ये विमुद्रीकरण का विरोध क्यों कर रहे हैं?"
सड़क पर कुछ परेशान लोगों से इसका जवाब सुनने को मिला। नोएडा के एक दुकानदार मनोज कुमार ने कहा, "हमें नहीं पता कि इस कदम से कालाधान रुकेगा या नहीं लेकिन हमें बहुत बड़ी परेशानी में डाल दिया गया है।"
जब राहुल को आया ग़ुस्सा, जाने क्यों, अगली स्लाइड में
Latest India News