A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ATM पे ठेलम ठेल, पैसा नहीं आया निकल गया तेल

ATM पे ठेलम ठेल, पैसा नहीं आया निकल गया तेल

नई दिल्ली: 500 और 1000 के नोट को बंद करने के फ़ैसले के बाद शुक्रवार को देश के हर बैंक, डाकखाने और एटीएम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन ज़्यादातर लोगों को ख़ाली हाथ

currency exchange

इस अफरातफरी के आलम में कुछ दुखद घटनाएं भी हुईं। केरल के कन्नूर में स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर में नोट बदलवाने पहुंचे 48 वर्षीय व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मुंबई में नोटों को बदलने के लिए यहां एक बैंक की शाखा के बाहर कतार में खड़े एक बुजुर्ग को शुक्रवार अपराह्न् दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विश्वनाथ वर्तक उत्तर-पूर्व मुंबई के मुलुंड उपनगर में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा के बाहर कुछ पुराने नोट बदलने के लिए कतार में खड़े थे। उमस और गरमी के कारण वर्तक (73) कतार में बेहोश हो गए और गिर पड़े। उसके थोड़ी ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें गंभीर हृदयाघात हुआ था।

वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, और अस्वस्थ लोगों को हो रही है परेशानी, आगे

Latest India News