A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की लोकसभा में उठी मांग

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की लोकसभा में उठी मांग

नई दिल्ली: चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर करने की मांग आज लोकसभा में उठी। माकपा के एम बी राजेश ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए

bhagat singh- India TV Hindi
bhagat singh

नई दिल्ली: चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर करने की मांग आज लोकसभा में उठी। माकपा के एम बी राजेश ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का शहीदी दिवस है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इसी के मद्देनजर चंडीगढ़ में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

सदन में भाजपा के शरद त्रिपाठी ने भी भगत सिंह, राजगुरू की शहादत दिवस पर नमन किया। साथ ही राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

Latest India News