1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी आदित्यनाथ अचानक पहुंचे हजरतगंज थाना, मच गया हड़कंप

योगी आदित्यनाथ अचानक पहुंचे हजरतगंज थाना, मच गया हड़कंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 23, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 12:32 pm IST

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनाने के बाद आज अचानक हजरतगंज थाने पहुंच गए। उनके साथ प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम ने थाने में कामकाज का जायजा लिया। योगी

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनाने के बाद आज अचानक हजरतगंज थाने पहुंच गए। उनके साथ प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम ने थाने में कामकाज का जायजा लिया। योगी को देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए, क्योंकि किसी को भी उनके आने की सूचना नहीं थी। उन्होंने वहां पर रजिस्टर देखा और पूरे थाने का मुआयना किया।

उन्होंने पहले महिला थाने का निरीक्षण किया, फिर साइबर सेल और अन्य जगहों पर भी गए। योगी ने कहा कि यह पहला और अंतिम निरीक्षण नहीं है। यह तो बस शुरूआत है। ऐसा आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज कायम होगा।

वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी अपने मंत्रालय का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलों का निपटान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के कार्य में किसी प्रकार का भाई भतीजा नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें

लंदन में हुए आतंकी हमले पर PM मोदी ने जताया दुख

‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद संघर्ष विराम के उल्लंघन में आई कमी’
दिल्ली में सिरफिरे आशिक ने युवती पर फेंका तेजाब
भारतीयों के सपने बड़े लेकिन वित्तीय योजनाएं खराब: सर्वेक्षण
फरीदाबाद में ढोंगी बाबा ने महिला से किया बलात्कार

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का राज हो। इस दृष्टि से पुलिस का मनोबल देखने और पुलिस की कार्यशैली की स्थिति को परखने के लिए यह दौरा था और ऐसे और दौरे हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से सरकार का कानून व्यवस्था पर सबसे ज्यादा जोर है। पार्टी ने चुनाव के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की खराब हालात को मुद्दा बनाया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत