1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- 'अदालत को हल्के में नहीं ले सकते'

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- 'अदालत को हल्के में नहीं ले सकते'

 Reported By: Atul Bhatia,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 02, 2026 11:17 am IST,  Updated : Nov 02, 2026 11:18 am IST

सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही के कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि अदालत को हल्के में नहीं ले सकते।

Nora Fatehi- India TV Hindi
सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही के कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही आज अदालत में पेश नहीं हुई हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी कर 6 नवंबर को नोरा फतेही को गवाही के लिए पेश होने को कहा है। अब 6 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

क्या है पूरा मामला?

6 नवंबर को अब नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही के लिए राऊज एवेन्यू कोर्ट मे पेश होना होगा। नोरा फतेही के वकील ने आज पेशी से छूट मांगी, कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोर्ट को हल्के में नहीं ले सकते।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि नोरा फतेही आज कोर्ट आ रही हैं या नहीं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 22 अक्टूबर को ही नोटिस सर्व हो गया था, मेल ,व्हाट्सएप के ज़रिए, कॉल भी किया लेकिन नोरा फतेही की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। 

नोरा फतेही को आज अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट मे पेश होना था। नोरा फतेही को मामले में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सरकारी गवाह बनाया गया है। पिछली सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को आज कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

कॉपी अपडेट हो रही है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।