A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 10 बजकर 35 मिनट पर झटके महसूस किए गए। काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 10 बजकर 35 मिनट पर झटके महसूस किए गए।  रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ के पास बताया जा रहा है। काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

उत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। दो झटके हल्के थे जबकि तीसरा झटका काफी तेज था। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते काफी बर्फ जमा है और भूकंप से हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।

इन जगहों पर महसूस हुए भूकंप के झटके

Earthquake map
  • दिल्ली-एनसीआर
  • पश्चिमी यूपी
  • हरियाणा
  • उत्तराखंड

इन्हें भी पढ़ें

 

Latest India News