1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत पर मंडरा रहा है भयंकर भूकंप का खतरा

भारत पर मंडरा रहा है भयंकर भूकंप का खतरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2016 10:42 am IST,  Updated : Jul 13, 2016 10:51 am IST

एक रिसर्च में सामने आया है कि पूर्वी भारत और बांग्लादेश में जल्द ही भयंकर भूकंप आ सकता है। रिसर्चर्स ने दावा किया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप 9 की तीव्रता से आएगा, जिससे भयंकर तबाही मच सकती है।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

नई दिल्ली: एक रिसर्च में सामने आया है कि पूर्वी भारत और बांग्लादेश में जल्द ही भयंकर भूकंप आ सकता है। रिसर्चर्स ने दावा किया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप 9 की तीव्रता से आएगा, जिससे भयंकर तबाही मच सकती है। इसकी जद में 14 करोड़ लोगों की जिंदगी है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि गंगा और ब्रह्मपूत्र नदी देश के कई हिस्सोंr से गुजरती है। अधिक जनसंख्याू होने की वजह से नदियों का जल स्तिर कम हो गया है जिससे लगभग बालू और कीचड़ भूकंप की रेखा से उपर आ चुके हैं। जिससे खतरा ज्यादा हो गया है।

रिपोर्ट में जिस इलाके का जिक्र किया गया है वो करीब 100 किलोमीटर तक फैला हुआ है और इस भूकंप का सेंटर बांग्लादेश और भारत की सीमा के नजदीक हो सकता है। स्टडी के मुताबिक बांग्लादेश का ये इलाका सबसे गरीब और घनी आबादी वाला है जिससे भूकंप आने की स्थिति में परिणाम और बुरे हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का सेंटर गंगा और ब्रहमपुत्र नदी के डेल्टा से 19 किलोमीटर धरती के नीचे हो सकता है। इस भूकंप से आस-पास का 62 हज़ार स्क्वायर किलोमीटर का इलाका प्रभावित होगा।

वैज्ञानिकों की मानें तो 2004 में आए सुनामी की तरह इस बार भी खतरा आ सकता है। आपको बता दें कि 2004 में आए सुनामी में लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों की मोत हुई थी।

अगली स्लाइड में.....दुनिया का सबसे भयावह भूकंप, देखिये 1995 में हुई तबाही का मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत