1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A27 की कीमत आई सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A27 की कीमत आई सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 10, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 07:06 pm IST

Samsung के अपकमिंग मिड बजट फोन Galaxy A27 की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। सैमसंग का यह फोन जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। इसके फीचर्स भी सामने आए हैं।

Samsung Galaxy A27- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए27 (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

Samsung Galaxy A27 को जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। सैमसंग का यह फोन बजट प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट समेत तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। सैमसंग का यह फोन पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए Galaxy A57 और Galaxy A37 की तरह ही दिखेगा। इसे Awesome Mint कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक

सैमसंग के इस फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को यूरोप में 349 यूरो यानी लगभग 38,400 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 439 यूरो (लगभग 48,000 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy A26 के मुकाबले 70 यूरो यानी लगभग 7,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

क्या होंगे फीचर्स?

सैमसंग के इस मिड बजट फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसमें Qualcomm Snadpdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी इस बार फोन के चिपसेट को अपग्रेड करने वाली है। पिछले साल आए मॉडल में Exynos 1380 चिपसेट यूज किया गया है।

इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। वहीं, इसके साथ दो और कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम कर सकता है।

Samsung से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी के अगले फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S27 को हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सैमसंग का यह फोन अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कैमरे से लेकर डिजाइन और फीचर्स में अपग्रेड की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Airtel का बड़ा फैसला, Priority Postpaid सर्विस का बदल दिया नाम, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक