1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lord Vishnu Favorite Zodiacs: इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं जगत के पालनहार, जानें कौन सी हैं भगवान विष्णु की प्रिय राशियां

Lord Vishnu Favorite Zodiacs: इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं जगत के पालनहार, जानें कौन सी हैं भगवान विष्णु की प्रिय राशियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 10, 2026 10:41 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 10:41 pm IST

Lord Vishnu Favorite Zodiac Signs: ज्योतिषों के अनुसार, 12 राशियों में से कुछ भाग्यशाली राशि वो हैं जिनपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। इन्हें कभी भी आर्थिक या असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। तो यहां जानिए भगवान विष्णु की प्रिय राशियों के बारे में।

भगवान विष्णु की प्रिय राशियां- India TV Hindi
भगवान विष्णु की प्रिय राशियां Image Source : INDIA TV

Lord Vishnu Favorite Zodiac Signs: जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा जिस भी व्यक्ति पर रहती है उन्हें जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। नारायण की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम दिन गुरुवार, एकादशी, पुरुषोत्तम मास और चातुर्मास को माना जाता है। आपको बता दें कि चातुर्मास चार माह के लिए होता है। इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं जो भगवान विष्णु को अत्यंत ही प्रिय हैं। इन राशि वालों पर विष्णु जी की विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशि के जातकों को जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि और सफलता बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि वो कौनसी भाग्यशाली राशियां हैं जिन पर नारायण की हमेशा मेहरबान रहते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सुख, सौभाग्य और वैभव मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं और उन्हें इसका पूरा फल भी जरूर प्राप्त होता है। इन्हें नियमित रूप से विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। 

कर्क राशि

भगवान विष्णु की प्रिय राशि कर्क भी मानी जाती है।  इनपर श्री हरि की कृपा सदैव बनी रहती है। कर्क राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होता है।  इस राशि के जातक किसी भी काम के प्रति पूरा समर्पित रहते हैं, जिस कारण इन्हें बहुत जल्द किसी काम में सफलता मिलती है। विष्णु जी की कृपा से कर्क राशि वालों के जीवन और घर परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

सिंह राशि

भगवान विष्णु की कृपा से सिंह राशि वालों का हर काम बिना बाधा के पूरा होता है। इन्हें जीवन में शीघ्र सफलता मिलती है, जिससे बहुत जल्द ये लोग अपने मुकाम पर पहुंच जाते हैं। सिंह राशि राशि वालों पर भगवान विष्णु हमेशा मेहरबान रहते हैं।

तुला राशि

तुला भगवान विष्णु की प्रिय राशि मानी जाती है। विष्णु जी की कृपा से इन्हें करियर में अपार सफलता प्राप्त होती है। इन्हें जीवन में हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। इन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। नारायण की कृपा से तुला राशि वालों के जीवन में हमेशा सुख-समृ्द्धि और खुशहाली बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Parama Ekadashi 2026 Bhog: अधिक मास की परम एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत

Ekadashi Vishnu Chalisa Niyam: अधिक मास की एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करते समय न करें ये गलतियां, वरना नारायण की कृपा से रह जाएंगे वंचित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।