1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan 11 June 2026: कल इन राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान, नौकरी-कारोबार में बड़ा फायदा, पार्टनर से मिलेगा प्यार

Lucky Rashiyan 11 June 2026: कल इन राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान, नौकरी-कारोबार में बड़ा फायदा, पार्टनर से मिलेगा प्यार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jun 10, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 07:05 pm IST

11 June 2026 Lucky Rashi: ज्योतिषीय दृष्टि से कल 11 जून का दिन बहुत ही खास माना जाता रहा है। कल कुछ राशियों को नए अवसर और समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। जानिए कल की सबसे भाग्यशाली राशियों में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।

11 June 2026 Lucky Rashi- India TV Hindi
कल की भाग्यशाली राशियां Image Source : FREEPIK

11 June 2026 Lucky Rashi: 11 जून 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते कई जातकों को करियर, कारोबार, धन और रिश्तों के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के मुताबिक, 4 राशि के लोगों के लिए यह दिन सबसे ज्यादा लाभकारी रहने की संभावना है। इन चार राशि के जातकों को कल के दिन हर मोर्चे पर सफलता मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। यहां जानिए कल की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं। 

1. मिथुन राशि

धन, करियर और निजी जीवन तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

  • बिजनेस बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे।
  • उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
  • आपको धन लाभ के नए अवसर बनेंगे।
  • व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद है। 
  • पहले से रुके काम पूरे होंगे।
  • रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

2. सिंह राशि

सिंह राशि को मानसिक शांति, रिश्तों में सुधार और जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिले हैं।

  • पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
  • परिवार में धार्मिक आयोजन की संभावना।
  • व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं।
  • दूसरों की मदद का अवसर मिलेगा।
  • एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान आपकी लव लाइफ में मिठास बढ़ाएगा।

3. तुला राशि

कल तुला राशि सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ ही है। यहां आर्थिक लाभ, प्रोफेशनल सफलता और पारिवारिक खुशी तीनों के संकेत हैं।

  • बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा।
  • लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
  • राइटर्स की नई स्टोरी को सराहना मिलेगी।
  • पेंटिंग बनाने वालों की कला बड़े एग्जीबिशन तक पहुंच सकती है।
  • परिवार में नए सदस्य के आने की खुशी।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों कल का दिन उत्तम रहने वाला है। कई मोर्चे पर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. 

  • मन की बात किसी खास मित्र से शेयर करने का अवसर
  • नई स्किल सीखने के योग, भविष्य में लाभ
  • नया वाहन खरीदने का विचार
  • आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह फायदेमंद
  • ऑफिस के रुके हुए काम पूरे होने के संकेत
  • लवमेट्स के लिए अच्छा दिन

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।