Parama Ekadashi Upay: आज अधिक मास की परम एकादशी का व्रत रखा जाएगा। अधिक मास में आने वाली एकादशी अत्यंत ही शुभ और पुण्य फलों वाली मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत रखने से भक्तों पर नारायण की विशेष कृपा बरसती है। इसके अलावा परम एकादशी के दिन इन खास उपायों को करने से व्यक्ति की सोई हुए किस्मत जाग उठती है। तो चलिए जानते हैं कि परम एकादशी के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए।
तुलसी के पास रखें दीया
तुलसी विष्णु जी को अति प्रिय है। ऐसे में परम एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी पौधे के पास घी का दीया जलाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी न तोड़ें। इस दिन तुलसी तोड़ना वर्जित माना गया है।
दान करें
परम एकादशी के दिन दान का खास महत्व है। तो इस दिन पीले वस्त्र, पीले फल और पीली मिठाई समेत चना दाल और गुड़ का दान करनें। ऐसा करने से व्यक्ति के धन धान्य में बरकत होती है।
पीपल वृक्ष की पूजा
एकादशी के दिन शाम यानी सूर्यास्त के बाद पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से विष्णु की कृपा के साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।
खीर का भोग
एकादशी के दिन चावल का उपयोग वर्जित होता है। तो इसलिए इस दिन भगवान विष्णु को मखाने खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस दोनों में तरक्की मिलेगी। भोग में तुलसी दल जरूर रखें।
पीली कौड़ियों के उपाय
परम एकादशी के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के चरणों में 5 या 11 पीली कौड़ियां रखें। इसके बाद जब पूजा संपन्न हो जाए तब इन कौड़ियों एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक तंगी से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
कपूर और लौंग का उपाय
एकादशी के दिन रात के समय चांदी या मिट्टी के पात्र में थोड़ा सा कपूर और 2 लौंग रखकर जलाएं। इसके बाद इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं और फिर बाद में इसे अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर रख दें। इस उपाय को करने से घर की सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी और हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: