1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 years of Modi Government: "2014 के बाद बदली देश की किस्मत", कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर PM मोदी का संबोधन

12 years of Modi Government: "2014 के बाद बदली देश की किस्मत", कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर PM मोदी का संबोधन

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 10, 2026 07:42 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 09:38 pm IST

12 years of Modi Government: कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में जब एनडीए की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का संरक्षण हम सभी का बड़ा दायित्व था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : X/@BJP4INDIA

12 years of Modi Government: पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया। इस मौके पर पीएम मोदी भारत मंडपम से अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक 'भारत माता' की सेवा करना और उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिलना, केवल ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव है। और मेरे लिए, जनता ही ईश्वर का रूप है, इसलिए मैंने हमेशा इस सेवा को एक आध्यात्मिक साधना के रूप में देखा है। यह आध्यात्मिक साधना कभी भी अकेले नहीं रही; यह एक सामूहिक 'यज्ञ' है, जिसमें आप सभी और कई अन्य सहयोगियों ने कर्तव्य की भावना के साथ अपना योगदान दिया है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत की जनता का नीर-क्षीर विवेक हमेशा अद्भूत रहा है। देश की जनता ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझा है। ये जनता जर्नादन की परिपवक्ता ही है कि मुझे लंबे समय तक इस पद पर रखा है। अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है। जनता जर्नादन का आभार व्यक्त करता हूं। साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का संरक्षण हम सभी का बड़ा दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमे सौंपा था।

"हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा हुआ"

उन्होंने कहा, आज देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा हुआ है। ये देश के जन-जन का सपना और संकल्प बन चुका है। NDA के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था। देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था-  हिंदू ग्रोथ रेट। जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था- कांग्रेस ग्रोथ रेट।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पहली बार जब अटल जी के नेतृत्व में NDA सरकार आई, तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है, लेकिन दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया। विकास तो दूर की बात है, देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों रुपये के घोटालों में घसीट दिया। देश का भाग्य फिर तब बदला जब 2014 में NDA की सरकार बनी। देश ने देखा कि जब नीयत, नीति और निर्णय तीनों एक साथ काम करते हैं, तो विकास की गति कैसी होती है।

NDA नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है, तब भी 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है और पिछला क्वाटर तो, जो 31 मार्च को खत्म हुआ है, उसमें भी भारत की ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। ये सफलता इतनी आसान नहीं है, हम Fragile Five के कटघरे से बाहर निकलकर आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

"2014 में 5 शहरों में मेट्रो, 2026 तक 20 से ज्यादा शहरों में होगी"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 में 74 एयरपोर्ट थे, जो 2026 तक 160 से ज़्यादा हो जाएंगे। 2014 में 1,000 किलोमीटर एक्सप्रेसवे थे, जो 2026 तक 6,700 किलोमीटर हो जाएंगे। 2014 में सिर्फ़ पांच शहरों में मेट्रो सेवा थी, जो 2026 तक बीस से ज्यादा शहरों में होगी और 2014 में डिफेंस एक्सपोर्ट 700 करोड़ रुपये का था, जो 2026 तक 23,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा। देश ने एक लंबा सफर तय किया है। 2014 में देश में सिर्फ 25 करोड़ इंटरनेट यूजर थे; आज 100 करोड़ से ज्यादा यूजर इंटरनेट से जुड़े हैं। 2014 में डिजिटल पेमेंट न के बराबर थे; आज भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में नंबर वन है।"

पीएम ने कहा, एक व्यवस्था थी, जो काम को अटकाती और भटकाटी थी। आज की वयवस्था कहती है कि काम अभी होगा। 2014 के बाद भारत अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ना शुरू किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के 12 वर्षों की एक और बड़ी उपलब्धि ये है कि अस्थिर दौर में भी हम स्थिर रहे। हम आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। आज के अकांक्षी भारत के गर्भ में विकसित भारत पल रहा है। देश की आकांक्षाओं का वहन हमारा मीडिल क्लास है।

ये भी पढ़ें-

भारत मंडपम में हुई NDA की बैठक, शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी को खिलाई झालमुरी, प्रधानमंत्री ने भी साथियों को अपने हाथ से बांटी, देखें VIDEO

क्या कांग्रेस में होगा तृणमूल कांग्रेस का विलय? ऋतब्रत बनर्जी ने सस्पेंस से उठाया पर्दा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत