1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी, वॉर्मअप मुकाबले में फ्लॉप हुई स्टार प्लेयर्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी, वॉर्मअप मुकाबले में फ्लॉप हुई स्टार प्लेयर्स

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 10, 2026 09:01 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 09:01 pm IST

भारतीय महिला टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले खतरे की घंटी बज गई है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में स्मृति मंधान और कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित स्टार खिलाड़ियों का बल्ले से फ्लॉप शो देखने को मिला।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम। Image Source : X/BCCI WOMEN

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा जिसमें भारतीय टीम से सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है लेकिन उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम की स्टार प्लेयर्स स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का बल्ला खामोश देखने को मिला जिसके टेंशन जरूर बढ़ गई है। इस मैच में टीम इंडिया को 172 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें सिर्फ ऋचा घोष के बल्ले से 68 रनों की शानदार पारी देखने को मिली जिसके दम पर टीम इंडिया ने मुकाबले को रोमांचक तो बनाया लेकिन जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

मंधाना-शैफाली की ओपनिंग जोड़ी फिर हुई फ्लॉप

इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की तरफ से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी से सभी को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन टीम इंडिया ने 8 के स्कोर पर अपना पहला विकेट मंधाना के रूप में गंवा दिया जो 6 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गई। वहीं शैफाली वर्मा भी 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई। दोनों ही खिलाड़ियों का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और अब वॉर्मअप मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी के रूप में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, जिसमें वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ी चिंता है। इसके अलावा यास्तिका भाटिया 15 और हरमनप्रीत कौर भी सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गई।

ऋचा ने संभाला एक छोर खेली 68 रनों की बेहतरीन पारी

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का इस मैच में बल्ले से धमाकेदार अंदाज देखने को मिला जो इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर जरूर है। ऋचा ने इस मैच में 36 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सकी। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें श्रेयंका पाटिल का कमाल देखने को मिला जो 2 विकेट लेने में कामयाब हो सकी। वहीं अब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान टीम का सामना करेगी जिसमें ये मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs SL: तीन टी20 मैचों सीरीज से शुरू हो सकता है भारत का श्रीलंका दौरा, 15 अगस्त को खेला जाएगा पहला टेस्ट

IND vs AFG: रोहित शर्मा के पास गांगुली-द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे रनों के मामले में कैलिस से निकल सकते हैं आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल