Published : Jun 10, 2026 11:33 pm IST, Updated : Jun 10, 2026 11:33 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने जब से नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है उसके बाद से उनका बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन अभी तक वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का दबदबा साफतौर पर देखने को मिलता है।
2/6Image Source : AFP
विराट कोहली के नाम अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 213 मुकाबलों में खेलते हुए 250 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 59.92 के औसत से 12883 रन बनाने के साथ 41 शतकीय पारियां खेली थी।
3/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शामिल किए जाने वाले सौरव गांगुली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 195 मैचों में टीम इंडिया की कप्तान करते हुए 217 मुकाबलों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 38.4 के औसत से 7643 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 16 शतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AFP
मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने टीम इंडिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में 221 मैचों में कप्तानी करते हुए 230 पारियों में बल्लेबाजी की है। अजहरुद्दीन ने 40.88 के औसत से 8095 रन बनाने के साथ 13 शतकीय पारी खेली थी।
5/6Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर ने काफी कम मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है, लेकिन उसमें उनका बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। तेंदुलकर ने 98 मैचों में बतौर कप्तान खेलते हुए 113 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 42.93 के औसत से 13 शतकीय पारी खेली थी।
6/6Image Source : AFP
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें उनका भी बल्लेबाजी में बेहतरी रिकॉर्ड देखने को मिला है। रोहित ने बतौर कप्तान 142 मैचों की 159 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें उनके बल्ले से 39.06 के औसत से 5665 रन देखने को मिले जिसमें 12 शतकीय पारियां शामिल थी।