नई दिल्ली: स्कूल जिसे विद्या का मंदिर कहा जाता है। जहां पर हम अच्छी और बुरी बातों के बारें में पढ़ते और समझते है। अगर वहां पर ऐसा रोजाना कही न कही से खबर आने लगें कि गंजापन किसी लड़की के लिए अबिशाप बन सकता है, तो उस लड़की के साथ क्या बीतेगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर एक स्कूल ने उसे इसलिए प्रवेश नहीं दिया, क्योंकि वह गंजी थी। इस बारें में दिल्ली महिला आयोग ने शहर के शिक्षा विबाग को एक नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़े
स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण 13 वर्षीय लड़की के बाल झड़ चुके हैं और उसके अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है कि पूर्वी दिल्ली स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल ने गंजेपन की वजह से लड़की को प्रवेश नहीं दिया। स्कूल ने इस आरोप को गलत बताया है। शिकायत के बाद महिला आयोग ने शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा गया है कि शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी पुत्री ने नौवीं कक्षा के लिए स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। लेकिन जब उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया तो पता चला कि लड़की को एलोपेशिया की समस्या है। यह एक प्रतिरोध क्षमता संबंधी विकृति है जिसकी वजह से बाल झड़ जाते हैं। फिर स्कूल ने लड़की को प्रवेश देने से मना कर दिया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक सप्ताह के अंदर विभाग से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
Latest India News