A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इन्फोसिस का Q4 मुनाफा 3% गिरकर 3603 करोड़ रुपए, 14.75 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान

इन्फोसिस का Q4 मुनाफा 3% गिरकर 3603 करोड़ रुपए, 14.75 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 3708 करोड़ रुपए से गिरकर 3603 करोड़ रुपए पर आ गया है।

Infoysis- India TV Hindi
Infoysis

नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 3708 करोड़ रुपए से गिरकर  3603 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, कंपनी की आय आय 0.9 फीसदी घटकर 17,120 करोड़ रुपए रही है। हालांकि, कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करने के लिए 14.75 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इन्फोसिस बोर्ड ने रवि वेंकेटेशन को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें

‘बेगम जान’ की जमीन की कहानी जहां टके में बिकती है बच्चियां...
क्या होता है लड़कियों का बेस्ट फिगर साइज़, स्कूलों में दिया जा रहा ज्ञान...
व्हिस्की टाइम पर मिलिए, भारत-पाक के सभी मसले सुलझ जाएंगे: राम जेठमलानी

नतीजों के बाद इन्फोसिस के CEO विशाल सिक्का ने कहा अक्टूबर-दिसंबर क्वार्टर बेहद चैलेंज वाला रहा है। पिछले क्वार्टर में हमने अप्रत्याक्षित चीजों का सामना किया। इसीलिए हमारे तिमाही नतीजे कमजोर रहे है। हालांकि, आने वाले साल में कंपनी के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, क्योंकि हम इन सभी चैलेंज के लिए बड़ी स्ट्रैटजी बना रहे है। लिहाजा कंपनी अच्छा प्रदर्शन करेगी तो इसका फायदा शेयरधारकों को भी मिलेगा।

नतीजों पर एक नजर

फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 3603 करोड़ रुपए रहा है। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3708 करोड़ रुपए रहा था।चौथी तिमाही में इंफोसिस की आय 0.9 फीसदी घटकर 17,120 करोड़ रुपए पर आ गई है। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 17,273 करोड़ रुपए रही थी।

फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 0.7 फीसदी बढ़कर 256.9 करोड़ डॉलर रही है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 255.1 करोड़ डॉलर रही थी। इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2018 के लिए उम्मीद से कम गाइडेंस दिया है। कंपनी ने 14.75 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी एलान किया है।

इन्फोसिस को आय में 6.5 से 8.5 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान

इन्फोसिस के मुताबिक मौजूदा फाइनेंशिय ईयर 2017-18 में कंपनी की आय में 6.5 फीसदी से 8.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स आय में 7-9 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगा रहे थे। साथ ही, कंपनी ने डॉलर आय में 6.1 फीसदी से 8.1 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

Latest India News